Home मध्यप्रदेश Prayers for brotherhood and peace on Eid in Seoni | सिवनी में...

Prayers for brotherhood and peace on Eid in Seoni | सिवनी में ईद पर भाईचारे और शांति की दुआ: शहर की सभी मस्जिदों में हुई विशेष नमाज, खुशहाली की कामना की – Seoni News

59
0

[ad_1]

ईदगाह में नमाज से पहले तकरीर सुनते समाज के लोग।

Google search engine

सिवनी जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार आज बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। रमजान के 30 रोजे पूरे होने और कल शाम चांद दिखने के बाद आज सुबह जिलेभर की मस्जिदों में विशेष नमाज का आयोजन किया गया।

.

नगर की बुधवारी बाजार स्थित ईदगाह समेत कई प्रमुख मस्जिदों में श्रद्धालुओं ने नमाज अदा की। बस स्टैंड की मस्जिद नूरअंविया, एकता कालोनी की मस्जिद गौसिया, गांधी वार्ड की मस्जिदे रजा, फैजगंज मस्जिद और सूफी नगर की सूफिया मस्जिद में भी नमाज का आयोजन हुआ।

साम्प्रदायिक एकता की अनूठी मिसाल धनोरा में देखने को मिली। यहां हनुमान मंदिर में हिंदू समाज के लोगों ने मुस्लिम भाइयों को भोजन कराकर ईद मनाई। यह परंपरा मुमताज खान के साथ 20 वर्ष पहले शुरू की गई थी।

जिले के धनोरा, घंसौर, लखनादौन, छपारा, केवलारी, बरघाट और कुरई विकास खंडों की मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने सभी से अमन और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

पूरे जिले में हिंदू समाज के लोग मुस्लिम परिवारों के घर जाकर ईद की बधाई दे रहे हैं और मिठाइयां बांट कर खुशियां साझा कर रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

देखिए फोटो…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here