[ad_1]
शासकीय पीजी कॉलेज में साइबर अपराधों से बचने की जानकारी दी गई।
सिवनी में साइबर अपराधों से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। एसपी सुनील मेहता ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और शासकीय पीजी कॉलेज पहुंचकर लोगों को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
.
लोगों को बताया गया कि डेटा का नियमित बैकअप ले, फिशिंग से बचें, सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग न करें, अपनी सोशल मीडिया आईडी मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें और एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का नियमित उपयोग करें।
विशेष रूप से लोगों को सतर्क किया गया कि वे अपनी व्यक्तिगत जानकारी और क्रेडिट कार्ड विवरण असुरक्षित साइटों पर साझा न करें। साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग के दौरान विशेष सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी बड़ों को देने का निर्देश दिया गया।

एसपी सुनील मेहता ने स्टूडेंट्स को समझाए साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय।
मप्र पुलिस चला रही अभियान
मध्य प्रदेश पुलिस के चलाए जा रहे ‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान 11 फरवरी तक चलेगा, जिसमें स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों से लेकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिले के साइबर सेल प्रभारी देवेंद्र जायसवाल की देखरेख में यह अभियान चलाया जा रहा है।
[ad_2]
Source link









