Home मध्यप्रदेश Now Bhopal is 1.64 inches behind the September quota. | सीहोर में...

Now Bhopal is 1.64 inches behind the September quota. | सीहोर में आज भारी बारिश का अलर्ट: बड़ा तालाब, कोलार-कलियासोत डैम में बढ़ेगा पानी

60
0

[ad_1]

भोपाल14 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
भोपाल में शुक्रवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। - Dainik Bhaskar

भोपाल में शुक्रवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही।

राजधानी भोपाल में तेज बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही, जबकि शनिवार को भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में न सिर्फ बारिश के आंकड़े में सुधार होगा, बल्कि जलस्रोतों में भी पानी बढ़ जाएगा। सीहोर में भी आज भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट है। इससे बड़ा तालाब, कोलार, कलियासोत और केरवा डैम में पानी बढ़ने की उम्मीद है।

शुक्रवार शाम तक भोपाल जिले में 2 इंच पानी बरसा था। इससे शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब में पानी बढ़ गया। शाम तक लेवल 1664.35 फीट पहुंच गया। 0.20 फीट पानी की बढ़ोतरी हुई है। अब यह ढाई फीट से भी कम खाली है। मौसम विभाग के अनुसार, सीहोर में शनिवार को भारी बारिश होगी। इससे कोलांस नदी में पानी आएगा और बड़ा तालाब में आवक बढ़ेगी। भोपाल में अब तक 25.71 इंच बारिश हो चुकी है। हालांकि, 35.65 इंच बारिश होनी चाहिए थी। इससे ओवरऑल आंकड़ा 28% पीछे है।

सितंबर में 5.27 इंच बारिश
पिछले 15 दिन में भोपाल में 5.27 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सितंबर की सामान्य बारिश 6.91 इंच है। ऐसे में सितंबर का कोटा से भोपाल सिर्फ 1.64 इंच ही पीछे है। चूंकि, 25 सितंबर तक बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में आंकड़ा आगे निकल सकता है।

11 साल में 6 बार कोटा पूरा नहीं
पिछले 11 साल की बात करें तो 6 बार ऐसा हुआ, जब सितंबर में बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ। सबसे ज्यादा बारिश वर्ष 2019 में हुई थी। एक महीने में ही 22 इंच से ज्यादा बारिश हो गई थी, जबकि सबसे कम बारिश वर्ष 2013 में सिर्फ 1.65 इंच हुई थी। पिछले साल 8.32 इंच पानी गिरा था, जबकि इस साल 1 से 15 सितंबर तक 5.27 इंच पानी गिर चुका है। सितंबर में कोटा पूरा होने में 1.64 इंच पानी और चाहिए।

बड़ा तालाब, कोलार-कलियासोत डैम में बढ़ा पानी

  • बड़ा तालाब: इसकी जलभराव क्षमता 1666.80 फीट है। अभी इसमें 1664.15 फीट पानी है। इसे पूरा भरने में अभी 2.65 फीट पानी की जरूरत है। पिछली बार बड़ा तालाब जुलाई में ही भर गया था। गुरुवार को तालाब में पानी की आवक हुई। शुक्रवार को भी पानी बढ़ेगा।
  • कोलार डैम: इसका वॉटर लेवल 1516.40 फीट है। अभी इसमें 1504.56 फीट पानी है। इस हिसाब से यह 12 फीट खाली है। कोलार डैम से ही भोपाल शहर के 40% हिस्से में पानी की सप्लाई की जाती है। गुरुवार रात से जारी बारिश से कोलार डैम में मामूली पानी बढ़ा। शुक्रवार को भी बढ़ोतरी हुई।
  • केरवा डैम: कुल 1673 फीट वाले केरवा डैम में अब तक 1666.89 फीट पानी आ चुका है। इस मानसूनी सीजन में डैम के गेट एक बार भी नहीं खुले हैं, जबकि पिछले साल जुलाई में ही सभी गेट खुल गए थे।
  • कलियासोत डैम: डैम का वॉटर लेवल 1651.08 फीट है। डैम की कुल जलभराव क्षमता 1659 फीट है। इसके चलते डैम अभी भी 9 फीट खाली है। बड़ा तालाब के गेट खुलने पर कलियासोत डैम में पानी आएगा और गेट खुल जाएंगे। शुक्रवार को हुई बारिश से डैम में पानी बढ़ा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here