Home मध्यप्रदेश rise in night temperature | रात के तापमान में बढ़ोतरी: एक दिन...

rise in night temperature | रात के तापमान में बढ़ोतरी: एक दिन पहले 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, आज एक डिग्री गिरावट की संभावना – Barwani News

56
0

[ad_1]

भीषण गर्मी के लिए विख्यात बड़वानी शहर में आग उगलते सूर्य की किरणों के साथ गर्मी ने सभी को हलकान कर दिया है। रविवार दोपहर को शहर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वही शनिवार को तापमान सबसे ज्यादा 44.5 डिग्री सेल्सियस जो इस साल का सबस

Google search engine

.

पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही दर्ज हो रहा है, जिससे गर्मी बढ़ने से हर कोई बेहाल है। दिन के अलावा रात में भी शहरवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। रात में भी तापमान 24 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे रात में भी लोगों को भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है।

बादलों ने बढ़ाई उमस

जिले में पिछले सप्ताहभर से मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। कभी तेज धूप निकल रही है। तो कभी आसमान पर बादल छा रहे हैं, जिससे धूप की तपन के साथ ही उमस के कारण गर्मी का असर बढ़ गया है। कई स्थानों पर बारिश भी हो रही है, इससे भी उमस का असर तेज हो गया है। तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 19 व 20 मई को और अधिक गर्मी बरसने की संभावना है। भीषण गर्मी से बचाव के लिए लोग सिर-मुंह ढांककर घर से बाहर निकल रहे है। दिन के समय मार्गो पर आवाजाही कम नजर आने लगी है। वहीं शहर में देशी फ्रिज यानी मटकों की लोग खरीदी करते नजर आ रहे हैं।

दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
19 मई 43.5
18 मई 44.5 24.7
17 मई 43.7 31.1
16 मई 44.1 25.6
15 मई 41.9 26.0
14 मई 40.0 25.5

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here