Home मध्यप्रदेश Seven day Ramlila festival in Chitrakoot from 20th | चित्रकूट में सात...

Seven day Ramlila festival in Chitrakoot from 20th | चित्रकूट में सात दिनी रामलीला उत्सव 20 से: उज्जैन के कलाकार राघव प्रयाग घाट पर करेंगे रामलीला का मंचन – Satna News

55
0

[ad_1]

भगवान श्रीराम की तपस्थली चित्रकूट में मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग के तत्वावधान में 20 से 26 अक्टूबर तक श्रीराम कथा के विविध प्रसंगों की लीला प्रस्तुतियां एकाग्र श्रीराम लीला उत्सव के रूप में अयोजित की जाएगी।

Google search engine

.

सात दिवसीय श्रीराम लीला उत्सव में लीला मंडल रंगरेज कला संस्थान उज्जैन के कलाकार राघव प्रयाग घाट- नयागांव श्रीराम लीला के विभिन्न प्रसंग का मंचन करेंगे। साथ ही श्रीराम राजा सरकार श्रीराम के छत्तीस गुणों की चित्र कथन प्रदर्शनी और श्रीराम कथा के चरित्र पर आधारित पांच दिवसीय व्याख्यान का आयोजन भी किया जाएगा।

उत्सव में 20 अक्टूबर को शिव विवाह, रावण का विश्व विजय अभियान, श्री राम-जन्म, गुरु विश्वामित्र दशरथ संवाद, 21 अक्टूबर को श्रीराम कथा प्रस्तुति, इंडोनेशिया और ताड़का वध, अहिल्या-उद्धार, वाटिका प्रसंग, धनुष यज्ञ, रावण-बाणासुर संवाद, लक्ष्मण परशुराम संवाद हाेगा।

इसके बाद 22 अक्टूबर को श्रीराम बारात, श्री राम राज्य की घोषणा, कैकेयी-मंथरा संवाद, दशरथ-कैकेयी संवाद, श्री राम वन गमन, 23 अक्टूबर, को श्री राम-निषादराज मिलन, केवट प्रसंग, दशरथ देवलोक गमन, भरत-कैकेयी संवाद की लीला होगी।

इसी तरह 24 अक्टूबर को मिलाप, सीता हरण, जटायु मरण, शबरी प्रसंग, 25 अक्टूबर को श्री राम-हनुमान मिलन, श्री राम सुग्रीव मैत्री, बाली वध, हनुमान-रावण संवाद, लंका दहन और उत्सव के समापन दिवस 26 अक्टूबर को सेतुबंध, रामेश्वरम स्थापना, रावण-अंगद संवाद, कुंभकर्ण, मेघनाथ और रावण मरण, श्री राम राज्याभिषेक प्रसंग का मंचन किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here