Home मध्यप्रदेश Ram Janmotsav celebrated in Rewa | रीवा में रामनवमी की धूम, ढोल...

Ram Janmotsav celebrated in Rewa | रीवा में रामनवमी की धूम, ढोल नगाड़ों पर थिरके भक्त: भगवान श्रीराम का आकर्षक श्रृंगार कर हुई पूजा – Rewa News

58
0

[ad_1]

ढोल नगाड़े की धुन पर लोग जमकर थिरकते नजर आए।

Google search engine

रीवा में चैत्र नवरात्रि की नवमी धूम धाम से मनाई जा रही है, जहां रामनवमी पर श्री राम भगवान का जन्मोत्सव का उत्साह शहर भर में दिखाई दे रहा है। राम मंदिरों में भक्ति भाव के साथ धार्मिक आयोजन आयोजित किए जा रहे हैं।

.

दोपहर 12 बजते ही मंदिरों में राम जन्मोत्सव मनाया गया। जहां ढोल नगाड़े की धुन पर लोग जमकर थिरकते नजर आए। रीवा के राम हर्षण कुंज के बाहर लोग भक्ति भाव में जमकर झूमते नजर आए, जहां सुबह से भगवान राम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है।

पंडितों और जानकारों का कहना है कि इस बार रामनवमी का पर्व रवि पुष्य नक्षत्र के संयोग से और भी विशेष है। श्री राम मंदिरों को सजाया गया है। भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया है।

शहर के पीटीएस स्थित राम हर्षण राम मंदिर और किला मार्ग पर स्थित राम जानकी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे, भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। यहां धार्मिक भजनों पर भक्ति भाव में भक्त झूम रहे हैं। जहां भगवान श्री राम के दरबार का मनोहारी श्रृंगार किया गया है।

राम हर्षण मंदिर परिसर में स्थित श्री राम मंदिर पर भगवान को आकर्षक रूप से सजाया है। देवालयों में जय-जय श्री राम की गूंज का उद्घोष हो रहा है। रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र में रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है।

पंडित अखंडानंद उपाध्याय ने बताया कि इस दिन पुष्य नक्षत्र दिन व रात में रहेगा। मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए अलग-अलग प्रकार के अनुष्ठान भक्तों द्वारा किए जाते हैं।

रामनवमी का यह उत्साह आज रात तक जारी रहने वाला है। जहां जगह जगह पर भंडारे, शोभा यात्रा और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

देखिए तस्वीरें…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here