Home मध्यप्रदेश Celebration of Ram Janmotsav in Jabalpur | जबलपुर में राम जन्मोत्सव की...

Celebration of Ram Janmotsav in Jabalpur | जबलपुर में राम जन्मोत्सव की धूम: मदनमहल के प्राचीन राम मंदिर में दोपहर 12 बजे जयघोष के साथ मनाया जन्मोत्सव – Jabalpur News

56
0

[ad_1]

जबलपुर में रामनवमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मदनमहल क्षेत्र स्थित प्राचीन राम मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

Google search engine

.

सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से प्रभु श्रीराम की पूजा की। इसके बाद हवन का आयोजन किया गया।

दोपहर ठीक 12 बजे मंदिर के पट और पर्दे खोले गए। भगवान श्रीराम के जन्म के साथ ही पूरा मंदिर परिसर जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। भक्तों ने उत्साह के साथ ‘भये प्रगट कृपाला’ की आरती की।

मंदिर के पुजारी राम किशोर पांडे और समिति सदस्य गुलशन माखीजा ने बताया कि पिछले 57 वर्षों से यहां राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। गीता पांडे के अनुसार, बड़ी संख्या में श्रद्धालु भव्य राम जन्मोत्सव में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here