Home मध्यप्रदेश Pregnant woman accused of raping | गर्भवती महिला से दुष्कर्म का आरोप:...

Pregnant woman accused of raping | गर्भवती महिला से दुष्कर्म का आरोप: नहर किनारे से अगवा कर जंगल में किया रेप; ग्वालियर ले जाकर कमरे में किया बंद – Shivpuri News

57
0

[ad_1]

शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला (25) के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। बताया गया कि घटना 3 मई की शाम करीब 5 बजे की है। पीड़िता नहर किनारे टहल रही थी।

Google search engine

.

आरोप है कि इसी दौरान आरोपी कप्तान कुशवाह वहां पहुंचा। वह महिला को जबरन जंगल में ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे धमकाकर बस से ग्वालियर ले गया। वहां एक कमरे में बंद कर कई दिनों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

महिला के लापता होने पर 3 मई को करैरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह चौहान ने 11 मई को महिला को ढूंढ निकाला। पीड़िता ने बताया कि उसने घर जाने की बात कही तो आरोपी उसे रात में करैरा में छोड़कर फरार हो गया।

करैरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। जांच जारी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here