Home मध्यप्रदेश Powerloom Weavers Cooperative Union Election | 10 संचालक निर्विरोध निर्वाचित, उपाध्यक्ष के...

Powerloom Weavers Cooperative Union Election | 10 संचालक निर्विरोध निर्वाचित, उपाध्यक्ष के लिए 4 अक्टूबर को होंगे चुनाव

58
0

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)30 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

पिछले कुछ दिनों से मप्र राज्य पावरलूम बुनकर सहकारी संघ मर्यादित बुरहानपुर की चुनावी प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत शनिार को नामांकन पत्रों के नाम वापसी की आखिरी तारीख थी। अनारक्षित अ वर्ग में 10 संचालक निर्विरोध चुने गए। 4 अक्टूबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए चुनाव होंगे। चुने गए संचालकों में सांसद के भतीजे गजेंद्र पाटिल, कांग्रेस नेता इस्माईल अंसारी और अन्य हैं।

यह चुने गए संचालक

निर्विरोध रूप से मोहम्मद इस्माईल मोहम्मद आलम, मोहम्मद आरिफ हफीज उल्ला, सुभाष तांदले, दिनकर पाटिल, जयंतीलाल नवलखे, रमेश साहू, मुख्तार अहमद बशीर अहमद, ओमप्रकाश पिता सीताराम, गजेंद्र दिनकर पाटिल, रितेश श्रीकृष्ण नाटानी संचालक सदस्य चुने गए। इसमें एक ग्वालियर, दो जबलपुर और 7 सदस्य बुरहानपुर के हैं।

अभी दो सीटें खाली, 1 को होगा संयोजन

संचालक मंडल के 12 में से 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। अभी दो सीटें खाली है। इसके लिए 1 अक्टूबर को संयोजन होगा। दो सीटों में एक उज्जैन और एक इंदौर से संचालक मंडल सदस्य का पद खाली है।

अब यह होगा

29 सितंबर को साधारण सम्मेलन होगा। इसमें निर्वाचित हुए संचालकों को सर्टिफिकेट देंगे। 30 सितंबर को रिक्त स्थानों पर भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चयन होगा। जबकि 4 अक्टूबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए चुनाव होंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पहले से चुने गए संचालक करेंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here