Home मध्यप्रदेश Play MP Youth Games-2023 in Agar Malwa | बालक वर्ग की जिला...

Play MP Youth Games-2023 in Agar Malwa | बालक वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई, चयनित खिलाड़ी संभागीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

59
0

[ad_1]

आगर मालवा36 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देश पर ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स-2023’ का जिला स्तरीय आयोजन कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के मार्गदर्शन में हुआ। बालक वर्ग की जिला स्तरीय स्तरीय प्रतियोगिता जिला मुख्यालय के स्टेडियम ग्राउंड, बास्केट बॉल ग्राउंड, खो-खो ग्राउंड, वॉलीबॉल ग्राउंड मैदानों पर हुई।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मनीष सोलंकी भाजपा मंडल अध्यक्ष आगर और भाजपा महामंत्री आगर ने किया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में जिले के लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में चयनित खिलाड़ी आगामी दिनों में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन और अतिथियों का आभार शक्ति राऊत जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने प्रकट किया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में आशीष जाधव, एमएल बिसावत, अमजद अली खान, बलवंत सिंह बोडाना, शीतल जैन, जितेंद्र सिंह चंदेल, अनूप तिवारी, प्रहलाद सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह झाला, तरूण पाल, रोहित यादव, दीपक मोरी, आदिल खान, गोविंद शर्मा, दुर्गा शंकर का सहयोग रहा। इन मैदानों पर कल बालिका वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here