Home मध्यप्रदेश Police will organize street plays from today | पुलिस आज से करेगी...

Police will organize street plays from today | पुलिस आज से करेगी नुक्कड़ नाटक का आयोजन: जिले में अभिमन्यु अभियान जारी; महिला सुरक्षा को लेकर लोगों को किया जा रहा जागरूक – Rewa News

58
0

[ad_1]

प्रदेश में महिलाओं, बालक-बालिकाओं सहित नाबालिगों के साथ लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने सख्त कदम उठाया है। शारदीय नवरात्रि के साथ पूरे प्रदेश में मैं हूं अभिमन्यु अभियान का शुभारंभ हो गया है।

Google search engine

.

रीवा में सोमवार से जगह-जगह नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। वहीं पुलिस के बड़े अधिकारी स्कूल और कॉलेज में जाकर लोगों से संवाद करेंगे।

एसपी विवेक सिंह ने बताया कि रीवा जिले में पुलिस विभाग की ओर से ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान समाज में जागरूकता लाने के लिए चलाया जा रहा है। ये अभियान 12 अक्टूबर तक चलने वाला है। 12 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में जिले के सभी नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रवासियों को खास तौर पर युवा वर्ग को जागरूक किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। समाज के प्रति उनके दायित्वों से अवगत कराया जा रहा है।

अभियान का उद्देश्य अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करना, समाज में महिलाओं और बालक-बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर नियंत्रण लाना है। लड़के-लड़कियों को समान अवसर प्रदान करना और समाज के हर स्तर पर व्याप्त लिंग भेद को समाप्त करने के साथ आज के पुरुष को सभ्य समाज के निर्माण के लिए रूढ़िवादी विचार धारा के चक्रव्यूह को तोड़ना है। महिलाओं की प्रगति में पुरुषों सहभागी बनाना भी इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here