[ad_1]
पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में जांच तेज हो गई है। इस केस के मास्टरमाइंड सुरेंद्र कुशवाहा को अगले सप्ताह मुरैना लाया जाएगा। साथ ही राजगढ़ से आरोपी मनीष धाकड़ को भी जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा।
.
पुलिस जांच में सामने आया है कि सुरेंद्र कुशवाहा ने परीक्षार्थियों के आधार कार्ड अपडेट कराए थे। वह पूरे गिरोह का मुख्य मास्टरमाइंड है। उसके साथ मनीष धाकड़ भी शामिल था, जिसकी शिवपुरी में ऑनलाइन सर्विस सेंटर की दुकान है। मनीष ने राजगढ़ के एक परीक्षार्थी का आधार कार्ड अपनी दुकान से अपडेट किया था। वह अपराध क्रमांक 335/25 का मुख्य आरोपी है और वर्तमान में एक अन्य मामले में जेल में बंद है। उसे 10 जुलाई को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रामवीर कुशवाहा और साल्वर गिरोह का खुलासा इस फर्जीवाड़े में मुरैना के अंबाह निवासी रामवीर कुशवाहा भी पकड़ा गया है। उसने पुलिस को बताया कि वह शिवराज गुर्जर के इशारे पर काम करता था। शिवराज उसका मुखिया था। रामवीर ने राधाचरण नाम के परीक्षार्थी की जगह विजय नाम के व्यक्ति को साल्वर बनाकर परीक्षा दिलवाई थी। दोनों से 8-8 लाख रुपए लिए गए थे।
रामवीर पहले बेरोजगार युवकों को सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगता था। जब काम मंदा पड़ा तो उसने राज्य सेवा की परीक्षा को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
बिहार का सॉल्वर और ग्वालियर का गुर्जर भी पकड़े गए पुलिस ने सनी उर्फ रणवीर गुप्ता (निवासी पटना, बिहार) को गिरफ्तार किया है, जो सॉल्वर बनकर परीक्षा में शामिल हुआ था। वहीं, ग्वालियर के पनिहार निवासी विनोद गुर्जर भी पकड़ा गया है। दोनों से पूछताछ जारी है।

प्रोटेक्शन डिमांड पर मांगे जाएंगे आरोपी जांच अधिकारी संजय बारिया (पुलिस उप निरीक्षक, थाना कोतवाली, मुरैना) ने बताया कि हाल में पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सुरेंद्र कुशवाहा और मनीष धाकड़ को जल्द ही प्रोटेक्शन डिमांड पर मुरैना लाया जाएगा।

[ad_2]
Source link









