Home मध्यप्रदेश BJP State President’s first visit to Jabalpur on 16th | 19 जुलाई...

BJP State President’s first visit to Jabalpur on 16th | 19 जुलाई को जबलपुर आएंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष: मंत्री राकेश सिंह ने ली बैठक, बोले-बारिश हो या तूफान, हमारा कार्यक्रम सफल हो – Jabalpur News

54
0

[ad_1]

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 19 जुलाई को जबलपुर आएंगे। मंगलवार को संभागीय कार्यालय में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पदाधिकारियों की बैठक ली और प्रदेश अध्यक्ष के आने पर सभी को जिम्मेदारी सौंपी।

Google search engine

.

राकेश सिंह ने कहा कि उनके जबलपुर आगमन पर कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक होगा। इस दौरान राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक, सांसद आशीष पटेल सहित विधायक और नगर अध्यक्ष मौजूद रहे।

पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मंत्री राकेश सिंह।

पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मंत्री राकेश सिंह।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए खुशी और गौरव का पल होता है जब हमारे प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम आगमन अपने जिले में होता है।

राकेश सिंह ने कहा वर्षा ऋतु है, बारिश की संभावना भी होती है पर चुनौती तो यही है कि बारिश हो या तूफान आए पर हमारा कार्यक्रम सफल हो। यह कार्यकर्ताओं की परीक्षा का समय होता है, और हमारे कार्यकर्ता हर चुनौती को अवसर के रूप में लेकर उसे पूरा करते हैं, ऐसा हम सभी का विश्वास है।

संभागीय कार्यालय में हुई बैठक में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं।

संभागीय कार्यालय में हुई बैठक में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं।

लोक निर्माण मंत्री ने संभागीय कार्यालय में हुए बैठक में बताया नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का 19 जुलाई को आगमन होगा, और जिले में प्रवेश के बाद मार्ग पर उनका स्वागत हमारे कार्यकर्ता करेंगे, इसके बाद मानस भवन राइट टाउन में प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इसके लिए नगर और ग्रामीण संगठन द्वारा मिलकर आगामी कार्यक्रम की रचना बनाई जाएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here