Home मध्यप्रदेश Police caught the absconding accused from Bhopal | फरार आरोपी को पुलिस...

Police caught the absconding accused from Bhopal | फरार आरोपी को पुलिस ने भोपाल से पकड़ा: लस्टिनेस चिटफंड घोटाला; ढाई करोड़ की संपत्ति सीज, 14 लोगों पर दर्ज है FIR – Tikamgarh News

56
0

[ad_1]

जिले में लस्टिनेस चिट फंड घोटाले में कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की 2.25 करोड़ रुपए की संपत्ति पुलिस ने सीज कराई है। पुलिस ने चिटफंड घोटाले के मामले में 14 लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भ

Google search engine

.

कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने इस मामले में रविवार को बताया कि एसपी रोहित काशवानी ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने दबिश देकर आरोपियों की धड़पकड़ की है। टीम ने आरोपी रविशंकर तिवारी के भाई विनोद तिवारी को गिरफ्तार किया।

आरोपी विनोद के नाम भोपाल में तिलकराम होटल और उसकी पत्नी के नाम एक फ्लैट की रजिस्ट्री जब्त कर आरोपी विनोद निवासी ललितपुर हाल निवासी भोपाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने करीब 2.25 करोड़ की संपत्ति सीज की है। आरोपियों की अन्य संपत्ति के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है।

पहले भी दर्ज हुआ था मामला

पुलिस ने बताया कि आरोपी विनोद पर पूर्व में भी इसी तरह का अपराध थाना पिपलानी में वर्ष 2020 में दर्ज किया गया था। आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here