Home मध्यप्रदेश A crocodile dragged a woman to death in Damoh | दमोह में...

A crocodile dragged a woman to death in Damoh | दमोह में महिला को खींच ले गया मगरमच्छ, मौत: सावन के पहले दिन व्यारमा नदी में जल भरने गई थी, एक घंटे बाद मिला शव – Damoh News

57
0

[ad_1]

महिला को खींच ले गया मगरमच्छ, मौत

Google search engine

दमोह के कनिया घाट पटी गांव में शुक्रवार सुबह मगरमच्छ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने साथियों के साथ व्यारमा नदी में जल भरने गई थी। तभी अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे नदी के गहरे पानी में खींच ले गया।

.

जबड़े में फंसी रही महिला, ग्रामीण देखते रह गए

मृतका की पहचान 40 वर्षीय मालतीबाई पति मेघराज सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं ने बताया कि जैसे ही मालतीबाई पानी भरने के लिए झुकीं, एक बड़ा मगरमच्छ आया और उनके पैर को दबोच लिया।

मालती को खींचते हुए मगरमच्छ नदी के बीचोंबीच ले गया। ग्रामीण महिला को बचा नहीं सके क्योंकि नदी का बहाव तेज था और मगरमच्छ आक्रामक हो गया था।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई

ग्रामीण ने बनाया वीडियो, एक घंटे बाद मिला शव

घटना के दौरान एक ग्रामीण ने मगरमच्छ की ओर से महिला को ले जाने का वीडियो बना लिया। इस बीच सूचना मिलते ही वन विभाग और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की सर्चिंग के बाद महिला का शव नदी के दूसरे छोर पर झाड़ियों में फंसा मिला।

प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की गंभीरता को देखते हुए दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर, एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी और DFO ईश्वर जरांडे मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

खतरे की पहले से थी चेतावनी

वन विभाग के मुताबिक व्यारमा नदी में मगरमच्छों की संख्या बढ़ने के कारण कई चिह्नित स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे और मुनादी भी करवाई गई थी। बावजूद इसके हादसा हो गया।

एक घंटे बाद महिला का शव झाड़ियों में मिला

एक घंटे बाद महिला का शव झाड़ियों में मिला

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here