Home एक्सक्लूसिव छतरपुर विधायक ललिता यादव ने अपनी ही सरकार के खिलाफ विधानसभा में...

छतरपुर विधायक ललिता यादव ने अपनी ही सरकार के खिलाफ विधानसभा में उठाया PM आवास घोटाले का मामला!

67
0

छतरपुर। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के बाद छतरपुर विधायक ललिता यादव ने अपनी ही सरकार के समय छतरपुर नगर पालिका में हुए प्रधानमंत्री आवास घोटाले का मामला विधानसभा में उठाया। जबकि प्रदेश में 2003 से भाजपा की सरकार बन रही है। वर्ष 2018 में जरूर 15 माह के लिए कांग्रेस की सरकार चुनी गई थी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना से हर जिले में लाखों हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला। कुछ जगह जरूर प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाले हुए परंतु समय रहते उन अपात्र हितग्राहियों से संबंधित जनों के द्वारा जो राशि जारी की गई थी वह वापस ले ली गई है। इसी तरह छतरपुर नगर पालिका में भी प्रधानमंत्री आवास योजना में लगभग 270 आवासों को लेकर घोटाला होने की जानकारी मिली थी। परंतु तत्कालीन सीएमओ ने कार्यवाही करते हुए कई हितग्राहियों से राशि जमा करा ली। परंतु उसके बावजूद भी कई लोग इस योजना का लाभ लेने में कामयाब हो गए। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शहर में पात्र कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया गया। कुल मिलाकर क्षेत्रीय विधायक ललिता यादव के द्वारा अपनी ही सरकार के खिलाफ यह मुद्दा उठाया गया जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुए घोटाले को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय काफी परेशान हैं। कांग्रेस के लोग यदि यह मुद्दा उठाते तो बात कुछ और होती परंतु घर के कुरवा से आंख फूटी तो बहुत ही दुख होता है। यही हाल छतरपुर की भाजपा में चल रहा है।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here