Home मध्यप्रदेश Photo exhibition starting from today in Bharat Bhavan | भारत भवन में...

Photo exhibition starting from today in Bharat Bhavan | भारत भवन में आज से चित्र प्रदर्शनी: 30 से ज्यादा इलाकों में गुल रहेगी बिजली; जानिए भोपाल में कहां-क्या रहेगा खास – Bhopal News

63
0

[ad_1]

हम आपको बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

Google search engine

.

सुविधाएं जो आपसे जुड़ी हैं

बोट क्लब की सड़क डायवर्ट

  • 15 से 26 जुलाई 2025 तक बोट क्लब पर आयोजित वायु सेना अग्नि वीर भर्ती के चलते मुख्यमंत्री निवास गेट-1 से वन विहार गेट तक के मार्ग पर सुबह 5 से 9 बजे तक ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान इस मार्ग से किसी भी प्रकार के वाहन नहीं गुजर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर

आज इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

  • सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक ईदगाह हिल्स, बीडीए कॉलोनी, पुलिस कॉलोनी एवं आसपास।
  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ग्रीन मिडोज कॉलोनी, 11 मिल गार्डेन सिटी कॉलोनी, कृष्णा धाम फेस-2, आरआरजी कॉलोनी, छान, लिली विला, ट्रांसपोर्ट नगर, राधापुरम, शिवालय कॉम्पलेक्स, अनुजा विलेज, तिलक नगर, लक्ष्मी परिसर, चंद्रिका नगर, प्रियदर्शनी, फॉरच्यून ग्लोरी फेस-1 और 2, गुजराती कॉलोनी, डीके कॉटेज, ड्रीम ग्लोरी, लोटस फेस-1, ओप्टल कुंज एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक मिसरोद फेस-1, सेक्टर डी-ई, सलैया गांव एवं आसपास के इलाके।पढ़ें पूरी खबर

हज यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

  • हज-2026 की तैयारी शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने आगामी हज यात्रा के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। इच्छुक आवेदक 7 से 31 जुलाई 2025 की रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

  • हज यात्रा के इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in और ‘हज सुविधा’ मोबाइल एप के माध्यम से कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

खिलौना प्रदर्शनी

  • गौहर महल में खिलौना प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में बुदनी, सीहोर, रीवा और मुरैना के पारंपरिक खिलौना निर्माता कारीगर अपनी अनूठी कारीगरी का प्रदर्शन कर रहे हैं। ।

ट्राइबल एग्जीबिशन

  • मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा प्रदेश के जनजातीय चित्रकारों को चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भील समुदाय के चित्रकार सुभाष कटारा के चित्रों को 30 जुलाई तक प्रदर्शित किया जाएगा।

पेंटिंग एग्जीबिशन

  • भारत भवन में रूपाभ चित्र प्रदर्शनी शुरू हो गई है। 27 जुलाई तक चलने वाली यह एकल प्रदर्शनी इंदौर के जाने माने कलाकार राहुल सोलंकी के कई चित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा।
कैंपस/जॉब

सांची विवि में 24 तक होंगे प्रवेश के लिए आवेदन

  • सांची यूनिवर्सिटी ऑफ बुद्धिस्ट-इंडिक स्टडीज में दूसरे चरण में प्रवेश के लिए आवेदन 24 जुलाई तक होंगे। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों की सूची 25 जुलाई तक होंगे। विवि में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का 27 जुलाई को ऑफलाइन एंट्रेंस एग्जाम होगा। इसका रिजल्ट 29 जुलाई को जारी होगा। इसके बाद एडमिशन 5 अगस्त तक होंगे।

नीट, जेईई, एसएससी, रेलवे की तैयारी अब होगी आसान

  • शासकीय मौलाना आजाद सेंट्रल लाइब्रेरी में मध्यप्रदेश सरकार ने उपलब्ध बजट के तहत 130 नई किताबों का कलेक्शन शामिल किया है।
  • ये किताबें विशेष रूप से नीट, जेईई, एसएससी, रेलवे, कर्मचारी चयन मंडल और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए तैयार की गई हैं। पढ़ें पूरी खबर

काम की जरूरी लिंक्स

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here