Home मध्यप्रदेश Panchayat Minister Prahlad Patel will come to Singrauli on May 16 |...

Panchayat Minister Prahlad Patel will come to Singrauli on May 16 | 16 मई को पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल का सिंगरौली आएंगे: कंचन नदी उद्गम स्थल का करेंगे निरीक्षण, सरपंच सम्मेलन में होंगे शामिल – Singrauli News

57
0

[ad_1]

मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल 16 मई 2025 को सिंगरौली का दौरा करेंगे। जिला पंचायत के सीईओ गजेंद्र सिंह वर्द्धमान ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

Google search engine

.

मंत्री पटेल सबसे पहले ग्राम पंचायत तेंदुहा स्थित ग्राम पिड़ारवा में कंचन नदी उद्गम स्थल का निरीक्षण करेंगे। वहां वे पूजा-अर्चना और श्रमदान में भाग लेंगे। स्थानीय लोगों से जल गंगा संवर्धन अभियान पर चर्चा भी करेंगे।

इसके बाद वे ग्राम पंचायत गढ़हरा में जल संरचना का निरीक्षण करेंगे। मेरी नदी मेरी वाटिका समूह के सदस्यों और ग्रामीणों से संवाद करेंगे।

कार्यक्रम के अगले चरण में राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में आयोजित पांच सरपंच सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आजीविका समूह के उत्पादों और स्टालों का अवलोकन भी करेंगे।

यहां आपको बता दें कि सिंगरौली जिला प्रशासन और जिला पंचायत विभाग लगातार जल संरक्षण की दिशा में काम कर रहा है जिले की जीवनदायिनी कहीं जाने वाली कचन नदी के उद्धार के लिए भी कई काम किए गए हैं कई जगह चेक डैम बनाकर पानी रोका गया है जिससे ग्रामीण को जल संकट से निजात मिली है

यह पहला अवसर है जब पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री सिंगरौली का दौरा करेंगे। मंत्री के भ्रमण का विस्तृत समय-सारणी जल्द ही जारी की जाएगी। प्राथमिक कार्यक्रम की घोषणा के बाद जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here