Home अजब गजब जेवर में एयरपोर्ट के बाद अब चिप क्रांति, 3706 करोड़ की लागत...

जेवर में एयरपोर्ट के बाद अब चिप क्रांति, 3706 करोड़ की लागत से सेमीकंडक्टर प्लांट लगेगा, UP को मिलेगी नई पहचान

54
0

[ad_1]

Semiconductor

Photo:FILE सेमीकंडक्टर

उत्तर प्रदेश के जेवर को केंद्र सरकार की ओर से एक और बड़ा तोहफा मिल गया है। केंद्र सरकार ने यहां पर 3706 करोड़ की लगात से छठे सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने की मंजूरी दे दी है। बुधवार को मोदी सरकार की कैबिनेट ने कैबिनेट ने भारत के छठे सेमीकंडक्टर प्लांट की मंजूरी जेवर ( यूपी) में दे दी। यह प्लांट HCL और  Foxconn का संयुक्त उपक्रम होगा। इस प्लांट में प्रति माह 36 मिलियन (3.6 करोड़) मोबाइल फोन, लैपटॉप, कम्प्यूटर, ऑटोमोबाइल के डिसप्ले ड्राइवर चीप का निर्माण होगा। गौरतलब है कि जेवर को केंद्र सरकार की ओर से यह दूसरी बड़ी सौगात है। इससे पहले जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। इस साल कभी भी इस एयरपोर्ट से सेवा शुरू होने की उम्मीद है। 

Google search engine

अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई को मंजूरी दे दी है। भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत अब तक 5 सेमीकंडक्टर इकाइयों को मंजूरी दी गई है और वहां तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। एक इकाई में इसी साल उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसी सिलसिले में एक और सुपर-एडवांस्ड इकाई है। यह एचसीएल और फॉक्सकॉन का संयुक्त उपक्रम होगा।

Latest Business News



[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here