Home मध्यप्रदेश Overnight drizzle, average 17.5 mm of rain in the district, mercury 30.2...

Overnight drizzle, average 17.5 mm of rain in the district, mercury 30.2 degrees | रातभर बूंदाबांदी, जिले में औसत 17.5 मिमी बारिश, पारा 30.2 डिग्री

63
0

[ad_1]

दतिया24 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
  • 62 फीसदी पर पहुंचा बारिश का कोटा

मंगलवार की शाम से हुई बूंदाबांदी बुधवार की सुबह 8 बजे तक चलती रही। इस दौरान जिले भर में औसत 17.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। दिन भर बादल छाए रहे, हल्की हवाएं चलती रही। गर्मी व उमस पूरी तरह से गायब हो गई। मौसम में ठंडक घुली। दिन का तापमान 2.6 डिग्री की गिरावट के साथ 30.2 डिग्री पर तो रात का 3.8 डिग्री की गिरावट के साथ 23.6 डिग्री पर आ गया। मंगलवार को दिन का तापमान 32.8 डिग्री व रात का 27.4 डिग्री दर्ज हुआ था।

मौसम केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक एसएन साहू के अनुसार वर्तमान में वर्तमान में उत्तर-पूर्वी उप्र के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके अलावा मानसून ट्रफ फिरोजपुर, अंबाला, बरेली, गोरखपुर, गया, धनबाद होते हुए डायमंड हार्पर तक जा रही है। इससे बुधवार की देर रात तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। लेकिन गुरुवार से बारिश कम होगी। इसकी वजह सिस्टम का खत्म होना है। इसके बाद बारिश कम होती जाएगी। आने वाले दिन सूखे भी रह सकते हैं।

23 अगस्त की सुबह तक जिले में बारिश का कोटा 61.9 फीसदी तक पहुंच गया। जिले में अब तक 534 मिमी औसत बारिश दर्ज हो चुकी है। जिले की औसत बारिश 870.8 मिमी है। इसमें मानसूनी बारिश का आंकड़ा 758.9 मिमी है। जिले में अभी 224.9 मिमी औसत मानसूनी बारिश की जरूरत है। तब जाकर बारिश का आंकड़ा सामान्य रहेगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here