Home मध्यप्रदेश Cheers clapped after seeing the landing of Chandrayaan-3, fireworks in the city...

Cheers clapped after seeing the landing of Chandrayaan-3, fireworks in the city | चंद्रयान-3 की लैंडिंग देख खुशी से तालियां बजाई, शहर में आतिशबाजी

65
0

[ad_1]

झाबुआ24 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
  • चांद पर थाक . झाबुआ के कलाकार ने बोर्ड पर चाक से ड्राइंग बनाकर देश की ताकत को बताया

चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर की बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा पर सफल लैंडिंग हुई। इसके साथ ही साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश बन गया है। बुधवार को मिशन चंद्रयान की लैंडिंग देखने के लिए हर कोई तैयार था। लोग शाम को घरों में कैद थे। सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दे रहे थे।

हॉस्टलों, होटलों में लोग टीवी के सामने जमा थे। जैसे ही सफलतापूर्वक लैंडिंग हुई, तालियां बजाकर खुशियां मनाई गईं। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। शाम से रात तक शहर में लोगों ने आतिशबाजी कर इस सफलता का जश्न मनाया। सीनियर कन्या छात्रावास में सारी छात्राएं एक ही कमरे में टीवी के सामने बैठी थी।

उनमें जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा था। लैंडिंग के पहले प्रार्थनाओं का दौर भी चलता रहा। छात्राएं हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहीं थी। मंदिरों, धार्मिक स्थलों पर विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की गई थी, जिनमें मिशन के सफल होने की कामना की गई।

कलाकार पांडे ने बनाया चित्र शहर के नामी युवा कलाकार आशीष पांडे ने अपने तरीके से इस सफलता की खुशी मनाई। उन्होंने बोर्ड पर चाक से चित्र बनाकर मिशन चंद्रयान और विक्रम लैंडर की सफलता बताई। साथ ही तिरंगे के माध्यम से देश की ताकत को भी बताया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here