Home मध्यप्रदेश Organizing Gau Seva Samiti Group in Indore | साध्वी कपिला सरस्वती के सान्निध्य...

Organizing Gau Seva Samiti Group in Indore | साध्वी कपिला सरस्वती के सान्निध्य में अहिल्या माता गौशाला पर की ग्रास सेवा

53
0

[ad_1]

अशोक द्विवेदी.इंदौर32 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

गौ सेवा समिति ग्रुप के द्वारा पुरुषोत्तम मास की अमावस्या के पर्व पर बुधवार को विशेष रूप से गौ ग्रास सेवा की गई। इस अवसर पर गौ सेवा समिति ग्रुप के सभी सदस्य केसर बाग रोड स्थित श्री अहिल्या माता गौशाला पहुंचे और सभी ने गो ग्रास सेवा की। इस बार गौ सेवा के कार्यक्रम में प्रसिद्ध गोकथा वाचक साध्वी कपिला सरस्वती ने गौशाला पहुंचकर गौ माता के बारे में विस्तार से बताया और आशीर्वचन दिए। साध्वी कपिला सरस्वती ने भी गो ग्रास सेवा में भाग लिया।

गौ सेवा समिति ग्रुप के विजय श्याम माहेश्वरी, शेखर नीमा और विष्णु गुप्ता ने बताया कि गौ सेवा समिति दो साल से प्रत्येक माह की अमावस्या एवं पूर्णिमा पर सदस्यों के द्वारा दिए गए अंशदान से शहर की विभिन्न गौशालाओं में जाकर गो ग्रास सेवा करती है।

इस अवसर पर गौ सेवा समिति ग्रुप के प्रमुख विजय श्याम माहेश्वरी, चंद्रशेखर नीमा, बीएल तिवारी, एलएन राठी, आरएस गोयल, प्रमोद नाहर, जगदीश बंसल, गोविंद बियाणी, विजय हेड़ा, विष्णु गुप्ता, सरला गोयल, मुकेश ठाकुर, श्रीकृष्ण तिवारी, कैलाश राठौड़, जगदीश झंवर, पुष्पा माहेश्वरी, गीता माहेश्वरी, मनोहर लड्ढा, उर्मिला लड्ढा, श्याम बागोरा एवं नेमा समाज के कई सदस्य दंपति भी मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here