Home मध्यप्रदेश Indore’s daughter has made many records | स्वतंत्रता समारोह में नन्हीं महापौर...

Indore’s daughter has made many records | स्वतंत्रता समारोह में नन्हीं महापौर काव्या जैन का मंत्री और कलेक्टर ने किया सम्मान

57
0

[ad_1]

राजेश जैन दद्दू. इंदौर44 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
मंत्री तुलसी सिलावट और कलेक्टर इलैयाराजा टी. ने काव्या जैन का सम्मान किया। - Dainik Bhaskar

मंत्री तुलसी सिलावट और कलेक्टर इलैयाराजा टी. ने काव्या जैन का सम्मान किया।

स्वच्छता प्रहरी और नन्हीं महापौर के नाम से अपनी पहचान बना चुकी नन्हीं महापौर काव्या जैन का स्वतंत्रता समारोह में मंत्री और कलेक्टर ने सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि काव्या जैन ने कथक नृत्य से अमेरिका की ट्रांसओसियान वर्ल्ड रिकार्ड्स के साथ ही अनेक वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इसके साथ ही काव्या ने देश, प्रदेश और शहर में जैन समाज का गौरव भी बढ़ाया। काव्या ने कई नृत्य प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई पुरस्कार हासिल किए हैं। इसी के चलते मानव सेवा के अनुकरणीय कार्य एवं विभिन्न उपलब्धियों के लिए काव्या जैन को स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश के मंत्री तुलसी सिलावट और कलेक्टर इलैयाराजा टी. ने जिला प्रशासन की ओर से सम्मान किया। काव्या की इस उपलब्धि पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद के मंत्री डॉ. जैनेंद्र जैन, अमित कासलीवाल, राकेश विनायका, सुशील पांड्या, हंसमुख गांधी, टीके वेद, राजेश जैन दद्दू, संजीव जैन संजीवनी एवं परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन ने शुभकामनाएं दी हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here