Home मध्यप्रदेश On Saturday night, liquor was consumed in public places in Rewa |...

On Saturday night, liquor was consumed in public places in Rewa | रीवा में शनिवार रात सार्वजनिक स्थानों पर जमकर छलके जाम: पुलिस ने शुक्रवार को निकाला था हाका – Rewa News

55
0

[ad_1]

रीवा में शाम ढलते ही सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली नशाखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार रात भी शहर के सिरमौर चौराहे और समान थाना क्षेत्र में शराबी खुलेआम जाम छलकाते नजर आए। शुक्रवार रात पुलिस ने हाका अभियान निकाला था। लेकिन शनिवार रात उसका कोई

Google search engine

.

शुक्रवार को भी यही स्थिति देखने को मिली थी। जहां हाका अभियान निकालने के बाद खुलेआम नशाखोरी कर रहे बदमाश पुलिस को देखकर भाग निकले थे। जानकारी के मुताबिक शहर के सिरमौर चौराहे और समान क्षेत्र में नए बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग के किनारे लगे ठेलों को ही शराबियों ने अपना अघोषित अड्ड़ा बना लिया है। जहां शाम ढलते ही शराबियों की भीड़ इकठ्ठा हो जाती है।

पूरे मामले में सीएसपी रितु उपाध्याय का कहना है कि शुक्रवार को ही हाका निकाला गया था। जहां हाका के माध्यम से असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों को सख्त संदेश दिया गया था। पुलिस लगातार गश्त भी कर रही है। लेकिन फिर भी सार्वजनिक स्थानों पर अगर इस तरह की असामाजिक गतिविधियां करते हुए जो लोग पाए जाएंगे। उन पर कानूनन कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here