Home मध्यप्रदेश Farmer’s crop set on fire due to land dispute | जमीन विवाद...

Farmer’s crop set on fire due to land dispute | जमीन विवाद में किसान की फसल में लगाई आग: परिवार के 5 लोगों पर आरोप; 1 लाख की सरसों की फसल जली – Shivpuri News

65
0

[ad_1]

शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र में जमीन के विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया है। लंकापुरा में एक किसान की कटी हुई सरसों की फसल में आग लगा दी गई।

Google search engine

.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित प्रदीप वैरागी वर्षों से अपनी जमीन पर बटाई से खेती कर रहे हैं। इस बार उन्होंने सरसों और मसूर की फसल बोई थी। पारिवारिक बंटवारे के विवाद में उनके परिवार के सदस्य उन्हें और उनके बटाईदार मुरारी पाल व बहादुर पाल को धमकियां दे रहे थे।

एक लाख रुपए की फसल नष्ट

रविवार को दिनेश त्यागी, उमेश त्यागी, रत्नेश त्यागी, अंकित त्यागी और बिनीता (हरिदास त्यागी की पत्नी) ने खेत पर पहुंचकर सरसों की फसल में आग लगा दी। इस आगजनी से लगभग 1 लाख रुपए की फसल जलकर नष्ट हो गई।

सूचना मिलते ही नगर पंचायत कोलारस की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मौजूद लोगों ने घटना को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया है। प्रदीप वैरागी ने थाना प्रभारी से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here