Home मध्यप्रदेश New facility for passengers at Ujjain station | उज्जैन स्टेशन पर यात्रियों...

New facility for passengers at Ujjain station | उज्जैन स्टेशन पर यात्रियों के लिए नई सुविधा: मुख्य गेट पर शामियाना और लाउड स्पीकर लगाए, प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम हुई – Ujjain News

55
0

[ad_1]

उज्जैन रेलवे स्टेशन प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन के मुख्य गेट के पास नई व्यवस्था की है। यहां लोहे की चादर और शामियाना लगाया है। इससे यात्री बारिश और तेज धूप से बच सकेंगे। इस कारण प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ में कमी आई है।

Google search engine

.

श्रावण मास के दौरान भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए देशभर से यात्री उज्जैन आ रहे हैं। दर्शन के बाद वे ट्रेन से अपने गंतव्य की ओर जाते हैं। पहले यात्री ट्रेन के इंतजार में प्लेटफॉर्म पर बैठते थे। इससे वहां अनावश्यक भीड़ जमा होती थी।

उज्जैन रेलवे स्टेशन का मुख्य गेट।

उज्जैन रेलवे स्टेशन का मुख्य गेट।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुख्य गेट के पास लाउड स्पीकर भी लगाए हैं। इनसे ट्रेनों के आने-जाने की जानकारी दी जा रही है। नई व्यवस्था के बाद सैकड़ों यात्री शामियाने के नीचे बैठकर अपनी ट्रेन का इंतजार करते हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here