Home मध्यप्रदेश Chambal river water level decreased | मुरैना में चंबल नदी का जलस्तर...

Chambal river water level decreased | मुरैना में चंबल नदी का जलस्तर घटा: 130 मीटर तक पहुंच गया था जलस्तर, गुरुवार को घटकर 126.70 मीटर पर आया – Morena News

67
0

[ad_1]

गुरुवार सुबह 8 बजे से जलस्तर में कमी आना शुरू हुई।

Google search engine

चंबल नदी का जलस्तर अब घटने की दिशा में है। गुरुवार सुबह 8 बजे से जलस्तर में कमी आना शुरू हुई। दोपहर 2 बजे तक यह पूरे 1 फुट घट गया, जिससे प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

.

पिछले दिनों राजस्थान के कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण चंबल नदी का जलस्तर मुरैना में तेजी से बढ़ा था। जलस्तर बढ़कर 130 मीटर तक पहुंच गया था, जबकि खतरे का निशान 138 मीटर है। जलस्तर बढ़ते ही प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाई और नदी किनारे के गांवों में मुनादी कराई गई थी।

8 बजे के बाद शुरू हुआ घटना जल संसाधन विभाग के अनुसार, गुरुवार सुबह 8 बजे जलस्तर 127 मीटर दर्ज किया गया। इसके बाद यह घटता गया:

  • 10 बजे: जलस्तर घटकर 126.80 मीटर पहुंचा
  • 12 बजे: स्थिति स्थिर रही, 126.80 मीटर
  • 2 बजे: और घटकर 126.70 मीटर रह गया
गुरुवार सुबह राजघाट का दृश्य।

गुरुवार सुबह राजघाट का दृश्य।

अब और घटने की संभावना जल विभाग का कहना है कि अभी राजस्थान की ओर से कोटा बैराज से पानी छोड़ा नहीं गया है, इसलिए आने वाले घंटों में जलस्तर और घटेगा। जब भी कोटा बैराज से पानी छोड़ा जाता है, उसका असर मुरैना में 24 घंटे बाद दिखता है।

अधिकारी बोले – घबराने की जरूरत नहीं चंबल नदी का जलस्तर आज दोपहर 2 बजे घटकर 126.70 मीटर पर आ चुका है। फिलहाल यह घटना जारी है। अभी कोई खतरे की बात नहीं है।”- डी.के. गौर, सहायक, केंद्रीय जल संसाधन विभाग, मुरैना

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here