[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Neemuch
- Neemuch Fourth Walking Tour By Sanwaliya Mitra Mandal Yatra Sangh Jamuniya Kala Started For Sanwaliya Ji.

सांवरिया मित्र मंडल यात्रा संघ जमुनिया कला के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। शनिवार सुबह यात्रा जमुनिया कला से राजस्थान के मंडफिया स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर के लिए रवाना हुई। सांवलिया मित्र मंडल यात्रा संघ के द्वारा यह चौथी पैदल यात्रा आयोजित की जा रही है।
इस बार 300 से अधिक पैदल यात्री शामिल यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा दो दिन में सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचेगी। यात्रा को लेकर लोगो में काफी उत्साह देखा गया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं शामिल हुई। वहीं यात्रा में श्री सांवरिया सेठ का ट्रैक्टर में सुंदर रथ बनाया गया। यात्रा के साथ चल रहे डीजे की धुन पर यात्री झूमते गाते हुए दिखाई दिए। क्षेत्र की सुख समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना को लेकर ग्रामीणों भगवान सांवलिया सेठ से प्रार्थना करेंगे।



[ad_2]
Source link









