Home मध्यप्रदेश Mp News: Rewa Airport Gets Dgca License, Cm Said – Another Step...

Mp News: Rewa Airport Gets Dgca License, Cm Said – Another Step Towards Developed Madhya Pradesh – Amar Ujala Hindi News Live

54
0

[ad_1]

Google search engine
MP News: Rewa Airport gets DGCA license, CM said – another step towards developed Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विंध्य क्षेत्र में स्थित रीवा एयरपोर्ट को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से यात्री और मालवाहक उड़ानों के संचालन के लिए आधिकारिक लाइसेंस प्राप्त हो गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह कदम क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ मध्य प्रदेश के आर्थिक और पर्यटन विकास को नई दिशा देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश’ अभियान के अंतर्गत यह एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Trending Videos

एयरपोर्ट से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में होगा सुधार

रीवा एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए उड़ानों के माध्यम से देश के प्रमुख शहरों से सीधा संपर्क स्थापित होगा। इसके अतिरिक्त, इस एयरपोर्ट से क्षेत्र के विभिन्न सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों जैसे रीवा के किले, गोविंदगढ़ और अन्य पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

व्यापार और रोजगार में आएगा विस्तार

रीवा एयरपोर्ट का परिचालन शुरू होने से क्षेत्र में व्यापार और निवेश के नए अवसर उत्पन्न होंगे। मालवाहक उड़ानों के संचालन से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने में सहायता मिलेगी, जिससे व्यापार का विस्तार होगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट को डीजीसीए से लाइसेंस मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का धन्यवाद देते हुए कहा कि एयरपोर्ट प्रदेश के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो क्षेत्र की कनेक्टिविटी और व्यापारिक संभावनाओं को नया आयाम देगा। रीवा एयरपोर्ट के चालू होने से प्रदेश का विंध्य क्षेत्र न केवल घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here