[ad_1]

जन्माष्टमी का पावन पर्व गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की धूम जिले भर मे नजर आई। श्रद्धालु, भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन दिखे। मंदिर में भगवान का प्राकट्य होते ही स्तुतियां गाई जाने लगीं। जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जगह जगह जन्मोत्सव के आयोजन किए। नगर सहित कोयलांचल एवं ग्रामीण क्षेत्र में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे थे।
जन्माष्टमी की धूम देखने को मिली। जन्माष्टमी के ही दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था, जो कि भगवान विष्णु के 8वें अवतार हैं। जिला मुख्यालय सहित कोतमा, बिजुरी, राजनगर, रामनगर जैतहरी, राजेंद्रग्राम, अमरकंटक सहित कोयलांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रंग में रंगे नजर आए।
12 बजते ही श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में डूब गए। मंदिरों में बधाई बजने लगीं, भक्त जयकारे लगाने लगे। भगवान के जन्मोत्सव पर नंदलाला का अभिषेक किया। वहीं कृष्णोत्व पर मंदिरों में जन्मगीत गाए।
हल्दी, कुमकुम और दूध से किया अभिषेक
भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर मंदिरों में भव्य आरती गाई जा रही थी। वहीं कृष्ण भक्त श्रद्धा में नृत्य करते नजर आ रहे थे भगवान का हल्दी, कुमकुम और दूध से अभिषेक किया गया। मंदिर में जन्मगीत बजाए, लोग आस्था में डूबे नजर आए।
भगवान कृष्ण का हुआ जन्म, कामधेनु से हो रहा अभिषेक
गुरुवार की मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण हुआ मंदिरों में बधाइयां बजाई। मंदिरों मे भारी भीड़ देखने को मिल रही थी। नंदलाला का स्वर्ण जड़ित कामुधेनु से अभिषेक किया। मंदिर का नजारा बेहद भव्य था, वहीं मंदिरों में सोहर गाए।
नंद घर आनंद भयो… जय कन्हैया लाल की
भगवान कृष्ण के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भगवान पर कमल के फूल अर्पित किए। नगर के पंचायती मंदिर परिसर में वैदिक ध्वनियां गूंज रही थी। लोग भक्ति में भावुक हो गए। कृष्णोत्सव पर भगवान नंदलाल के अलग-अलग मंदिरों में उनका अभिषेक किया। अलग-अलग मंदिरों में भगवान कृष्ण के बाल रूप को जल, दूध और शहद से नहलाया। इस दौरान भक्तों में अलग उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंच रहे थे।
भगवान के रंग में रंगे श्रद्धालु
भगवान नंदलाल के मंदिर में भारी संख्या में पहुंचे। श्रद्धालु भगवान की झलक पाने के लिए उत्सुक थे। लोग लगातार मंदिर में आ रहे। मंदिर परिसर मे भगवान की सज्जा फूलों से की गई। राधा रानी और भगवान कृष्ण की अलौकिक छवि देखने को मिल रही थी। भगवान को दूध और शहद से नहलाया। उन्हें तरह-तरह के भोग लगाए। मंदिरों में भी भगवान को अद्भुत सजाया। मंदिरों में भगवान के दर्शनों के लिए भक्त उमड़ पड़े।
मंदिर में उमड़ी भारी भीड़
कृष्ण जन्माष्टमी की धूम गुरुवार को जिले के समस्त मंदिरों में देखने को मिल रही थी। राधा-कृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में भक्ति संगीत गूंज रहे थे श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
जगहृजगह आयोजित हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता
जन्माष्टमी के पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया नगर में जगह-जगह दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया। नगर के पुरानी बस्ती राधा कृष्ण मंदिर, फिल्टर मोहल्ला वार्ड क्रमांक 8 भट्टी टोला विद्युत कार्यालय के आगे दर्री टोला सहित अन्य जगहों में पंडाल का निर्माण करते हुए भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा की स्थापना करते हुए विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।
कोतमा तथा देवगवा में निकली शोभायात्रा
कोतमा नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। यहां श्री कृष्णा और राधा के रूप में कलाकारों ने नृत्य करते हुए नगर वासियों को भाव विभोर कर दिया। इसी तरह ग्राम देवगवा में अखिल भारतीय यादव महासभा ने विशाल शोभायात्रा निकालते हुए श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व वृहद रूप से मनाया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही सतर्क
जन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद देखी गई। थाना प्रभारी सुंद्रेश मरावी ने मंदिरों एवं पंडाल स्थलों पर पुलिस प्रशासन की। व्यवस्था शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए लगाई गई। थाना प्रभारी ने मोबाइल पार्टी बनाते हुए सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाई।
[ad_2]
Source link









