Home मध्यप्रदेश Woman attacked with a dagger due to an old dispute – Video...

Woman attacked with a dagger due to an old dispute – Video | उज्जैन में महिला ने युवक पर किया दंराते से हमला: पुरानी रंजिश में बाइक स्टार्ट कर रहे युवक पर अचानक किए वार, वारदात सीसीटीवी में कैद – Ujjain News

56
0

[ad_1]

उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में पुराने विवाद में महिला ने युवक पर दंराते से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें आरोपी महिला विवाद करते हुए दंराते से हमला करती नजर आ रही है। इसके बाद महि

Google search engine

.

फरियादी युवक ने महिला को दबोच लिया था। इस दौरान कुछ लोगों ने आकर दोनों को अलग किया। मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया जीवाजीगंज थाने के पीछे शीतला माता की गली में रहने वाले 31 वर्षीय इकबाल पिता सादिक खां पर शुक्रवार दोपहर पुराने विवाद को लेकर शंकरपुर निवासी अखलाक पठान और पत्नी यास्मिन ने विवाद किया। इसके बाद यास्मीन ने दंराते से इकबाल पर हमला कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज में इकबाल बाइक निकालते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान सामने से यास्मीन आती है और दंराते से हमला करते हुए हुए इकबाल पर टूट पड़ती है। जिससे इकबाल को गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आगर नाका स्थित इकबाल के ऑफिस एचएसएस ग्रुप के सामने हुई। इकबाल को जान से मारने की धौंस देकर दोनों आरोपी भाग गए। घायल इकबाल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी अखलाक और यास्मिन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here