[ad_1]
![]()
छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने नेशनल हाईवे 547 और 347 में हुए गड्ढों और कंस्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा मेंटेनेंस में की गई लापरवाही को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। इसमें उन्हें कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लिखा कि लोक
.
यह मार्ग करीब 343 किमी है। करीब 6 महीने पहले करीब 400 करोड़ की लागत से मार्ग का उन्नयन किया गया था। इस मार्ग से समय समय पर प्रवास किया जाता है। जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा भी नागपुर व भोपाल आना-जाना होता है।
उन्होंने बताया कि यह सड़क 6 महीने में ही खराब हो गई है। विभिन्न स्थानों मे गड्ढे हो गए हैं। इसकी वजह से रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं।
साथ ही, जिले के जन प्रतिनिधियों ने भी यहां की स्थिति से अवगत कराया है। इस मार्ग को बनाने वाली केआरसी कंस्ट्रक्शन कंपनी व्दारा किए गए घटिया कार्य की जांच की जाए। उक्त दोनों मार्गों पर यातायात का अत्यधिक दबाव है, इसलिए इन मार्गों का अच्छी स्थिति में होना अति आवश्यक है।
[ad_2]
Source link









