Home मध्यप्रदेश Industries not located in industrial area | औद्योगिक क्षेत्र में नहीं लगे...

Industries not located in industrial area | औद्योगिक क्षेत्र में नहीं लगे उद्योग: 5 साल बाद भी उद्योगपतियों ने नहीं दिखाई रुचि, 11 आवंटित प्लाट में से 8 पर चल रहा कार्य – Umaria News

52
0

[ad_1]

मध्यप्रदेश में लगातार उद्योग लगाने को लेकर सरकार प्रयास में जुटी हुई है। लेकिन जिले में पांच वर्ष पहले बने औद्योगिक क्षेत्र में एक भी उद्योग नहीं लग पाए हैं। जिला उद्योग को लेकर पिछड़ा हुआ है। जिले के बरमबाबा के पास स्थित औद्योगिक क्षेत्र को जिले में

Google search engine

.

लेकिन उद्योग लगाने को लेकर उद्योगपतियों ने बड़वार में उद्योग लगाने में रुचि नहीं दिखाई। औद्योगिक क्षेत्र में 33 प्लाट सभी सुविधाओं के साथ बनाए गए थे। लेकिन 5 साल बाद क्षेत्र में उद्योग नहीं लगाए गए। उद्योग विभाग के अधिकारी उद्योग ना लगने का कारण जागरूकता का अभाव बताया जा रहा है। क्षेत्र में एमएसएमई के तहत 10 करोड़ तक का उद्योग लगा सकते हैं।

4.85 हेक्टेयर में 33 प्लाट

जिले के बरमबाबा के पास बड़वार में स्थित औद्योगिक क्षेत्र को 2019 में विकसित किया गया था। 2019 से 2024 तक 5 साल में औद्योगिक क्षेत्र में 22 प्लाट को लेने के लिए उद्योगपतियों ने रुचि नहीं दिखाई। 11 प्लाट उद्योगपतियों ने आवंटित कराए हैं। लेकिन 8 पर ही उद्योग लगाने का काम किया जा रहा है।

विकसित के बाद नहीं लगे उद्योग, रोजगार का टूटा सपना

जिले में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने पर युवाओं ने रोजगार मिलने की आस लगाई। लेकिन युवाओं का रोजगार सपना ही रह गया। विकास राव ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के विकसित होने पर रोजगार मिलने की उम्मीद थी। लेकिन उद्योग ही लगे। पूरा क्षेत्र खाली पड़ा हुआ है। रोजगार की तलाश कर रहे हैं।

व्यापारी नहीं दिखा रहे रुचि

उद्योग विभाग के अधिकारी अमन कुमार दुबे ने बताया कि अभी पोर्टल बंद है। जिसके कारण प्लाट बुकिंग के आवेदन नहीं आ रहे हैं। अभी 11 प्लाट बुक हुए हैं। आठ पर काम चल रहा है।

स्थानीय स्तर पर उद्योग लगाने की रुचि व्यापारियों ने नहीं दिखाई है। हम लगातार जागरूकता के लिए अभियान चला रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र में सड़क बिजली की सुविधा है। बाहर के व्यापारियों ने प्लाट बुक कराए हैं। जिन पर अभी काम चल रहा है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here