Home मध्यप्रदेश Mp News Former Minister Manvendra Singh Performed Bhoomi Pujan Of Chhatarpur Sports...

Mp News Former Minister Manvendra Singh Performed Bhoomi Pujan Of Chhatarpur Sports Ground – Amar Ujala Hindi News Live

59
0

[ad_1]

Google search engine
MP News Former minister Manvendra Singh performed Bhoomi Pujan of Chhatarpur sports ground

खेल मैदान का भूमिपूजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


छतरपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा की अलीपुरा पंचायत और विधायक के गृह ग्राम में बने स्टेडियम का रखरखाव और ध्यान न दिए जाने के चलते इसकी बेजा दुर्दशा और हालत खराब हो गई थी। इसके चलते अब स्टेडियम का पुनः जीर्णोधार/निर्माण कराया जाना है।

Trending Videos

बता दें कि स्टेडियम का भूमिपूजन विधायक कामख्या प्रताप सिंह और उनके पिता पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह ने किया है। जहां अब इस स्टेडियम का 93 लाख 38 हजार की लागत से कायाकल्प और सौंदर्यीकरण होगा, जिससे ग्राम सहित आसपास के इलाके और ग्रामीण बच्चों को स्टेडियम का लाभ मिलेगा। साथ ही इस बार इसके रखरखाव की सुव्यवस्थित और व्यापक व्यवस्था का इंतज़ाम किया जाना है, ताकि इसका सतत ध्यान रखा जा सके।

वहीं, हरपालपुर नगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह ने विधायक कामाख्या प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक करोड़ 77 लाख रुपये से बनने वाले खेल परिसर के लिए भूमिपूजन का शिलान्यास किया है। खेल परिसर निर्माण के लिए यह राशि विधायक निधि से दी गई है। आधुनिक सुविधाओं वाले खेल परिसर का निर्माण करने के लिए लंबे समय से यहां के खिलाड़ी व आमजन द्वारा मांग की जा रही थी।

कार्यक्रम में नौगांव नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंजुल सक्सेना, नगर परिषद हरपालपुर के अध्यक्ष अमित अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अंत में आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य जीके सक्सेना ने जताया। कार्यक्रम का संचालन मनोज गुप्ता ने किया। इस अवसर पर नगर परिषद की सभी पार्षद, विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here