[ad_1]

दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी विक्रेता 22 अक्टूबर तक एमपी ई-सर्विस पोर्टल से मऊगंज जिले में आतिशबाजी लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से करना होगा। आतिशबाजी लाइसेंस के आवेदन की हार्ड कॉपी कलेक्टर कार्यालय मऊगंज
.
कलेक्टर और जिला दण्डाधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि आतिशबाजी लाइसेंस के आवेदन के साथ पुलिस चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट फोटो, वोटर आईडी और आधारकार्ड की छायाप्रति और 500 रुपए शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। आतिशबाजी, पटाखा विक्रय के लिए अस्थाई लाइसेंसधारी को नगरीय क्षेत्र मऊगंज, नईगढ़ी और हनुमना के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित स्थानों पर दुकानें लगाई जा सकती है।
कलेक्टर ने बताया कि दुकानों का आवंटन लाटरी से किया जाएगा। लाइसेंसधारी दुकानदार को 28 अक्टूबर से 12 नवंबर तक आतिशबाजी, पटाखा विक्रय के लिए नगरीय क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित स्थान पर दुकान लगाने की अनुमति दी जाएगी। आतिशबाजी विक्रय के निर्धारित स्थल के अतिरिक्त कहीं भी आतिशबाजी की दुकान लगाना और विक्रय करना दण्डनीय अपराध माना जाएगा।
[ad_2]
Source link









