Home मध्यप्रदेश Mp Election 2023:कर्नाटक के रुझानों से कांग्रेस खुश, दिग्विजय बोले- मध्य प्रदेश...

Mp Election 2023:कर्नाटक के रुझानों से कांग्रेस खुश, दिग्विजय बोले- मध्य प्रदेश में भी मिलेगा पूर्ण बहुमत – Congress Happy With The Trends In Karnataka, Digvijay Said – Madhya Pradesh Will Also Get Full Majority

59
0

[ad_1]

Congress happy with the trends in Karnataka, Digvijay said – Madhya Pradesh will also get full majority

Google search engine

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)
– फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक के विधानसभा चुनावों में मिली सफलता से कांग्रेस उत्साहित है। उसे मध्य प्रदेश में भी जीत की उम्मीद बंध गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा से है। कुछ राजनीतिक दल भाजपा के सहयोग के लिए अपने उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाते हैं। कांग्रेस का वोट काटते हैं। उसमें गोंडवाना गणतंत्र परिषद, बीएसपी, आम आदमी पार्टी और कुछ स्थानों पर एमआईएम भी आ जाती है। यह पूरे तरीके से भाजपा के समर्थन से और भाजपा के सहयोग से, भाजपा की मदद के लिए चुनाव लड़ती है। 

दिग्विजय सिंह शहडोल में थे। उन्होंने यहां स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेता इमरती देवी के हनुमान भक्त वाले बयान पर कटाक्ष किया। यह भी कहा कि ‘लक्ष्मी जी की कृपा से इमरती देवी के महाराज बिक गए इसलिए कांग्रेस की सरकार गिरी। मध्यप्रदेश के आदिवासी नेता नहीं बिके, सिर्फ बिसाहुलाल सिंह को छोड़कर। कांग्रेस के 94 ईमानदार व सच्चे कांग्रेसी विधायक आज भी हमारे साथ हैं। इस बार हमें इतना बहुमत मिलेगा कि कोई हमारी सरकार गिरा नहीं सकेगा।’ 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिन सीटों पर लगातार कांग्रेस हार रही है, मैं वहां के दौरे कर रहा हूं। मेरे साथ रामेश्वर नीखरा भी हैं। कांग्रेस का संगठन कमजोर रहा है। इसे स्वीकारने में मुझे कोई परहेज नहीं है। कमलनाथ  इसे बहुत सुव्यवस्थित तरीके से ठीक कर रहे हैं। पूरा ढांचा तैयार किया जा रहा है। हर विधानसभा को मंडल-सेक्टर में बांटा गया है। पहले भी प्रयास होता था लेकिन इतना व्यवस्थित तरीके से काम कभी नहीं हुआ। 

आदिवासियों को ठगा जा रहा है

दिग्विजय सिंह ने कहा प्रदेश में आदिवासियों को ठगा जा रहा है। आदिवासी परेशान हैं। उनकी जमीनों पर कब्जा हो रहा है। जो जमीनें हमने बांटी थी, उनके पट्टे रद्द कर दिए गए। बड़ी मात्रा में बीजेपी के लोगों ने उन पर कब्जा किया है। शहडोल अवैध रेत और कोयला खनन का अड्डा बन गया है। सरकारी नियंत्रण में अवैध खनन हो रहा है। अधिकांश विधायक, मंत्री और भाजपा के नेता वसूली कर रहे हैं। भाजपा की सरकार स्वयं के हित का काम कर रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here