Home मध्यप्रदेश जबलपुर पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोचा; करीब 6 सौ...

जबलपुर पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोचा; करीब 6 सौ पाव देशी शराब जब्त | Jabalpur police laid siege and arrested two accused; Seized about 600 pav country liquor

55
0

[ad_1]

जबलपुर14 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

जबलपुर के गोहलपुर में दो शराब तस्कर मोपेड से अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे। जिन्हें गोहलपुर पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से करीब 50 हजार रूपए कीमत की 605 पाव देशी शराब जब्त करने की कार्रवाई की गई है।

थाना प्रभारी अनिल मिश्रा के मुताबिक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सिहोरा तरफ से जबलपुर एक ग्रे रंग की एक्टीवा एमपी 20 एसबी 9686 और एक काले रंग की एक्सिस में दो युवक भारी मात्रा शराब रखकर ले जा रहे है। सूचना पर गोसलपुर स्थित सोनम ढाबा के पास एनएच 30 रोड में नाकाबंदी की गई। जहॉ आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

पुलिस से पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना नाम दुर्गेश सोनी उम्र 21 वर्ष निवासी हनुमानताल और अभिषेक स्वामी उम्र 19 वर्ष निवासी हनुमानताल बताया। दोनों आरोपियो से 605 पाव देशी शराब और मोपेड वाहन जब्त करते हुये दोनों आरोपी दुर्गेश सोनी और आरोपी अभिषेक स्वामी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here