Home मध्यप्रदेश Monu and Arjun never missed a chance to take revenge on each...

Monu and Arjun never missed a chance to take revenge on each other | एक-दूसरे से खुन्नस उतारने का मौका नहीं चूकते थे मोनू-अर्जुन: इंदौर में BJP नेता की हत्या में ‘कॉन्ट्रैक्ट किलिंग’ के एंगल पर पुलिस चुप – Indore News

67
0

[ad_1]

इंदौर में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या पर पुलिस ने दो आरोपी अर्जुन और पीयूष पथरोड़ को गिरफ्तार किया है। इन्हें भोपाल के पास मंडीदीप से पकड़ा गया। मंगलवार को कोर्ट में पेश करेंगे।

Google search engine

.

मोनू कल्याणे आरोपी अर्जुन पथरोड़ का पड़ोसी है और बचपन से जानता था। दोनों के बीच पड़ोसी वाले विवाद अकसर होते थे लेकिन यह बाद में टसल और खुन्नस में बदल गए। पुलिस ने दावा किया है कि मोनू भले ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का करीबी होना बताकर लोकल पॉलिटिक्स करता था लेकिन विवाद की वजह पड़ोसियों की आपसी रंजिश ही थी।

हत्या वाली रात मृतक मोनू के परिवार ने कहा था कि ‘किसी के कहने पर अर्जुन और पीयूष ने मोनू की हत्या की होगी। तब पुलिस ने अलग-अलग पर जांच शुरू की। लेकिन अब साफ कर दिया कि सुपारी देने जैसी कोई बात अभी तक सामने नहीं आई है। यह आपसी रंजिश में ही हत्या लग रही है। दोनों आरोपियों से विस्तृत जानकारी के लिए पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। दोनों आरोपी पीयूष और अर्जुन आपस में मामा-भानजा हैं।

बता दें कि मोनू कल्याणे रविवार शाम भगवा यात्रा निकालने वाला था। उससे पहले ही शनिवार देर रात झंडे लगाते समय मोनू की पड़ोसी अर्जुन और मामा पीयूष फतरोड़ ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार को दोनों को मंडीदीप से पकड़ा गया।

3 सवालों के जवाब नहीं, रिमांड और कॉल डिटेल पर टिकी जांच

  • मोनू के पास 22 जून की रात अर्जुन-पीयूष अचानक कैसे पहुंचे, उनकी इससे पहले क्या और किससे बातें हुईं?
  • आरोपी अर्जुन का परिवार हत्या से पहले ही घर छोड़ चुका था तो क्या उसे सबकुछ पता था, उनकी कोई भूमिका?
  • एफआईआर में कहा था- किसी के कहने पर हत्या हुई। इस पर पुलिस चुप है। पूछताछ का हवाला दिया है।
मृतक मोनू के समर्थकों ने हत्या करने वाले अर्जुन पथरोड़ के घर पर जमकर तोड़फोड़ की थी।

मृतक मोनू के समर्थकों ने हत्या करने वाले अर्जुन पथरोड़ के घर पर जमकर तोड़फोड़ की थी।

परेशान होकर मारा, खरगोन से अरैंज की थी पिस्टल

पूछताछ में आरोपी अर्जुन पथरोड़ ने कबूला कि ‘मोनू (मृतक) हमें काम-धंधा नहीं करने देता। ब्याज का काम होने से जिन्हें रुपए देते थे, उन्हें वापस लौटाने के लिए रोक देता था। पुलिस प्रकरण बनवाने की कोशिश की। परेशान होकर उसे मार डाला। वारदात के लिए पिस्टल खरगोन जिले से ली थी।’

डेढ़ महीने पहले मेहमानों के सामने मोनू ने किया था अर्जुन को बेइज्जत

मोनू और अर्जुन के बीच झगड़े इस कदर बढ़ गए कि कभी शादी तो कभी छुटपुट बातों पर खुन्नस उतारने लगे थे। आरोपी अर्जुन के घर में करीब डेढ़ महीने पहले शादी थी। तब भी दोनों आमने-सामने हो गए। मोनू पर आरोप लगे कि उसने शादी वाले परिवार के आए मेहमानों के सामने अर्जुन की बेइज्जती कर दी। टसल ऐसे कारणों से बढ़ गई थी।

आरोपी पीयूष और अर्जुन पुलिस की गिरफ्त में।

आरोपी पीयूष और अर्जुन पुलिस की गिरफ्त में।

भाजपा नेता की रंजिश के सवाल पर सबका यू-टर्न

कांग्रेस से कुछ समय पहले भाजपा में आए राकेश नाम के एक नेता के नाम पर लगभग सभी ने यू टर्न ले लिया है। हत्या के बाद मोनू के परिवार ने इसी भाजपा नेता पर शक जताया था। कहा था कि इनकी राजनीतिक रंजिश है। रिपोर्ट दर्ज कराते समय भी शंका जताई थी कि यह हत्या किसी के कहने पर अर्जुन और पीयूष ने की है। हालांकि, अब मोनू के परिवार ने तीसरे शख्स की भूमिका को पूरी तरह पुलिस जांच पर छोड़ दिया है।

इंदौर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मोनू कल्याणे जिस पद पर था, उससे यह अभी नहीं लगता कि कोई उसके राजनीतिक कद को देखकर सुपारी देगा। प्रथम दृष्ट्या यह पूरा मामला मोनू और अर्जुन के आपसी पारिवारिक विवाद का है। वे दोनों पड़ोसी होने से लंबे समय से अलग-अलग बातों पर झगड़ते आ रहे हैं।

विश्व हिंदू परिषद के प्रान्त प्रमुख संतोष शर्मा।

विश्व हिंदू परिषद के प्रान्त प्रमुख संतोष शर्मा।

मंत्री के बयान पर हिंदू नेता ने किया कटाक्ष

मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था, ‘एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी की हत्या की है। पुलिस क्या कर सकती है? लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बढ़िया है। 10-20 मर्डर हुए हों, ऐसा कहीं नहीं है। इस बयान पर विश्व हिंदू परिषद के प्रान्त प्रमुख संतोष शर्मा ने नाम लिए बगैर कहा कि मोनू हमारे भी बहुत अच्छे कार्यकर्ता थे। भगवा यात्रा की तैयारी कर रहे थे। कोई भी हत्या छोटी नहीं होती।

यहां पढ़ें घटनाक्रम से जुड़ी मूल खबर

मंत्री विजयवर्गीय के करीबी की गोली मारकर हत्या:इंदौर में समर्थकों ने आरोपियों के घर में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की

इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे मध्य प्रदेश सरकार के शहरी विकास और आवास मंत्री मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का करीबी माना जाता था।

वारदात शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे एमजी रोड इलाके की है। पुलिस ने बताया कि चिमनबाग चौराहे पर मोनू पुत्र राजेन्द्र कल्याणे को गोली मारी गई। हत्याकांड में पीयूष और अर्जुन का नाम सामने आया है। पुरानी रंजिश में आरोपियों ने मोनू पर एक से ज्यादा फायर किए थे। मौके पर मौजूद साथी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भगवा यात्रा के बारे में पूछा और मार दी गोली

इंदौर में भाजपा नेता की हत्या के आरोपी गिरफ्तार:मंडीदीप में रिश्तेदार के यहां छिपे थे दोनों बदमाश; मर्डर के पीछे वर्चस्व जमाना था मकसद​​​​​​​

इंदौर में बीजेपी नेता मोनू कल्याणे की हत्या के आरोपी पीयूष फतरोड़ और अर्जुन फतरोड़ को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उन्हें भोपाल के नजदीक मंडीदीप से पकड़ा गया। वे यहां एक रिश्तेदार के घर छिपे थे। पुलिस दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद दोनों को लेकर इंदौर के एमजी रोड थाने पहुंची। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और बाइक बरामद की है।​​​​​​​ आरोपियों की तलाश में कई जिलों में दबिश दी

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here