“_id”:”67b2c254d448f9d62f05c41a”,”slug”:”illegal-coal-trade-in-dhanganwa-took-the-lives-of-husband-and-wife-painful-death-due-to-mine-collapse-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2636387-2025-02-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Shahdol News: धनगंवा में कोयले की अवैध खदान धंसी, पति-पत्नी की दबने से दर्दनाक मौत”,”category”:”title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”
फाइल फोटो
विस्तार
शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के ग्राम धनगंवा में कोयला खदान धंसक गई। हादसे में पति-पत्नी की दबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम ओमकार यादव अपनी पत्नी पार्वती यादव के साथ खदान में कोयला खनन कर रहा था, इस दौरान अचानक खदान धंसक गई। जिसमें दबने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। देर रात तक पुलिस घटना स्थल की जांच करती रही, लेकिन यह जानकारी नहीं मिल पाई कि खदान के अंदर पति-पत्नी के अलावा और कितने लोग फंसे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम धनगंवा में कोयला कारोबारी अवैध तरीके से खदान संचालित करते हैं, जहां आसपास के ग्रामीणों को मजदूरी देकर खनन कराया जाता है। जिससे हर रोज बड़ी तादाद में कोयले का खनन और परिवहन हो रहा है। मजदूर अपनी जान जोखिम में डालकर खदान से कोयला निकालते हैं।
कई स्थानों पर संचालित हैं अवैध खदानें
धनगंवा सहित आसपास के क्षेत्रों में कई अवैध कोयला खदानें संचालित हो रही हैं। बुढ़ार सहित आसपास के कारोबारी सक्रिय होकर मजदूरों की जान जोखिम में डालकर बिना रोकटोक खनन करा रहे हैं। हालांकि, खनिज विभाग और संबंधित थाना पुलिस को इसकी पूरी जानकारी होती है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। यह धनगंवा का पहला मामला नहीं है, यहां पहले भी कई ग्रामीणों की जान जा चुकी है। कुछ दिनों के लिए पुलिस सख्त होती है, लेकिन बाद में फिर वही ढर्रे से अवैध खनन शुरू हो जाता है।