Home मध्यप्रदेश Metador crashes in Umaria, driver trapped | उमरिया में मेटाडोर दुर्घटनाग्रस्त, चालक...

Metador crashes in Umaria, driver trapped | उमरिया में मेटाडोर दुर्घटनाग्रस्त, चालक फंसा: शहडोल से कटनी ले जा रहा था; स्थानीय लोगों ने निकाला, जिला अस्पताल में एडमिट – Umaria News

60
0

[ad_1]

उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में एनएच-43 के बांका बाईपास पर शहडोल से कटनी जा रही मेटाडोर वाहन ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना में मेटाडोर के चालक मृत्येंद्र सिंह (लालपुर शहडोल निवासी) वाहन में फंस गए। स्थानीय युवाओं ने उन्हें बाहर निकाला।

Google search engine

.

चालक को नाक के पास, सिर, हाथ और पैर में चोटें आई है। घटना की सूचना मिलते ही चंदिया पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने वाहन को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारू कराया।

मेटाडोर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ।

मेटाडोर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ।

घटना के बाद घबराए हुए मृत्येंद्र सिंह घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वर्तमान में उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चंदिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here