Home मध्यप्रदेश Drizzling weather in Indore | इंदौर में बूंदाबांदी वाला मौसम: सुबह से...

Drizzling weather in Indore | इंदौर में बूंदाबांदी वाला मौसम: सुबह से मौसम ठण्डा, घने बादल छाए; दो-तीन दिनों तक तेज बारिश के नहीं आसार – Indore News

65
0

[ad_1]

इंदौर में पिछले 24 घंटों से बादलों और ड़िद्बूंदाबांदी वाला मौसम बना हुआ है। शुक्रवार को दोपहर बाद अल-अलग क्षेत्रों में दो से तीन मिनट तक बूंदाबांदी होती रही। खास बात यह कि यह बूंदाबांदी अलग-अलग समय पर होती रही। शनिवार को सुबह से मौसम ठण्डा है और बादल

Google search engine

.

गुरुवार को दिन का तापमान 32.3 (+3) डिग्री सेल्ससियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को 32.2 (+2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह औसतन से 2 डिग्री ज्यादा है। शुक्रवार को रात का तापमान 24.2 (+1) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह दो दिनों से स्थिर है। इन दिनों अभी रात में मौसम में ठण्डक घुली हुई है।

एक हफ्ते का तापमान

तारीख दिन का तापमान रात का तापमान बारिश
7 जुलाई 31.5 (0) 24.6 (+1)
8 जुलाई 29 (-3) 24.5 (+1) 0.3 मिमी
9 जुलाई 33.4 (+2) 24.4 (+1) 11.3 मिमी
10 जुलाई 30.8 (0) 23.6 (+1)
11 जुलाई 32.3 (+3) 24.2 (+1)
12 जुलाई 32.2 (+2) 24.2 (+1) 0.2 मिमी

मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। ऐसा हुआ और इस सिस्टम ने सही ट्रैक पकड़ा तो 16 या 17 जुलाई से प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। इंदौर संभाग में अभी दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। इस दौरान कुछ देर कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here