Home मध्यप्रदेश Khandwa News: Mad Dog Attacks 13 Children In Khatri Colony – Khandwa...

Khandwa News: Mad Dog Attacks 13 Children In Khatri Colony – Khandwa News

59
0

[ad_1]

मध्य प्रदेश के खंडवा जिला अस्पताल में अचानक रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक के बाद कई परिजन अपने बच्चों को घायल अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे। इन सभी बच्चों को एक पागल कुत्ते ने काटा था। बताया जा रहा है कि देर शाम तक करीब 13 बच्चे अस्पताल पहुंचे। वहीं उनके साथ ही एक अधेड़ उम्र की महिला भी घायलों में शामिल है, जिसे कुत्ते ने अपना शिकार बनाया है। यह सभी एक ही वार्ड क्रमांक 36 के निवासी हैं, जिनका कहना है कि उनके क्षेत्र में कुत्तों का आतंक बना हुआ है और नगर निगम दिखावे की कार्रवाई कर लौट जाता है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। वहीं डॉक्टरों के अनुसार इनमें से कोई भी गंभीर घायल नहीं है।

खंडवा के हजरत खानशाह वली वार्ड क्रमांक 36 में रविवार देर शाम एक पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। यहां की खत्री कॉलोनी के रहने वाले कई बच्चों को एक पागल कुत्ते ने अपना शिकार बनाया। इनके साथ ही एक अधेड़ उम्र की महिला भी इस कुत्ते के काटने से घायल हुई है। उसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बच्चों के परिजन और स्थानीय रहवासी घायलों को लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। यहां एक के बाद एक देर शाम तक करीब 13 बच्चे और एक महिला अस्पताल पहुंच चुके थे।

Google search engine

ये भी पढ़ें- National Civil Services Day 2025: मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारियों ने नवाचारों से बढ़ाया प्रदेश का मान 

बता दें कि इन घायलों में एक साल के बच्चे से लेकर 7 साल तक के बच्चे शामिल थे। बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अस्पताल में भी हड़कंप बच गया। तुरंत ही चिकित्सीय स्टाफ ने घायलों के लिए बेड के इंतजाम करवाए। वरिष्ठ डॉक्टरों को भी बुलवाया गया। जिसके बाद जिला अस्पताल के आरएमओ और सिविल सर्जन की देखरेख में सभी घायलों का इलाज कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल ठीक है। इनमें से कोई भी गंभीर हालत में नहीं है।

ये भी पढ़ें- नगर पालिका में रात अंधेरे में दस्तावेज निकाल रहे थे कर्मचारी, भाजपा पार्षदों ने पकड़ा, बुलाई पुलिस

इधर अस्पताल पहुंचे घायलों के परिजनों ने बताया कि उनके क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्ट्रीट डॉग घूमते रहते हैं। वे अक्सर सुबह और शाम के समय झुंड में रहकर बच्चों पर हमला करते हैं। जब स्थानीय निगम को इसकी शिकायत की जाती है तो निगम कर्मी दिखावे की कार्रवाई करते हुए दोपहर के समय उन्हें पकड़ने निकलते हैं। उस समय कोई भी डॉग सड़कों पर नहीं मिलता। आज शाम भी एक कुत्ते ने 15 से अधिक लोगों को काटा है। जिनमें से कुछ जिला अस्पताल इलाज कराने आये हैं और कुछ निजी नर्सिंग होम पहुंचे हैं। साथ ही एक बकरी को भी कुत्ते ने काटा था, जोकि अब मर चुकी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here