Home मध्यप्रदेश Jewellery and cash worth Rs 3 lakh recovered from a burglar, a...

Jewellery and cash worth Rs 3 lakh recovered from a burglar, a juvenile | नकबजनी, विधि विरोधी बालक से 3 लाख की कीमत के जेवर और नकदी बरामद – Bhopal News

65
0

[ad_1]

गोविंदपुरा पुलिस ने नकबजनी के आरोप में एक विधि विरोधी बालक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने जेजे बोर्ड के आदेश पर बालक को नशे की लत लगाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ भी पहली कार्रवाई की है। बालक से पुलिस ने तीन लाख रुपए कीमत के सोने का हार, सोने का लॉकेट

Google search engine

.

पुलिस के मुताबिक गौतम नगर निवासी 55 वर्षीय सत्येंद्र सिंह पर्यावास भवन स्थित हाउसिंग बोर्ड में सहायक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी सुनीता सिंह भीम नगर में दुकान चलाती हैं। पति-पत्नी 3 जुलाई की सुबह अपने-अपने काम में निकल गए थे। शाम को वापस लौटे तो देखा मकान का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में रखे जेवर और नकदी गायब थी।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ नकबजनी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदेही युवक की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने शाखा ग्राउंड के पास से विधि विरोधी बालक को हिरासत में लिया था।

बालक को नशे की लत लगाने वाले व्यक्ति पर भी कार्रवाई

नशे में की वारदात

पुलिस टीम ने बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया था। जहां बालक की काउंसिलिंग की गई। बालक ने बताया कि उसने वारदात नशे की हालत में की थी। नशे का सामान जो व्यक्ति उपलब्ध कराता था उसके नाम का खुलासा भी किया गया। इस पर किशोर न्याय बोर्ड ने उस व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here