Home मध्यप्रदेश 27 year old woman raped in Sagar | सागर में 27 वर्षीय...

27 year old woman raped in Sagar | सागर में 27 वर्षीय महिला से दुष्कर्म: पहचान बनाकर घूमने ले गया, होटल में जबरदस्ती किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार – Sagar News

54
0

[ad_1]

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। वहीं कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया है।

Google search engine

.

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वह कुछ समय पहले ही थाना क्षेत्र में रहने आई है। इसी दौरान क्षेत्र में रहने वाले मंगल साहू से पीड़िता की पहचान हुई। पहचान के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसी बीच आरोपी मंगल साहू पीड़िता को 28 अक्टूबर 2023 को अपने साथ घुमाने ले गया। जहां उसने एक होटल में ले जाकर पीड़िता के साथ मर्जी के खिलाफ गलत काम किया। जिसके बाद आरोपी ने धमकी देकर कई बार अगल-अलग स्थानों पर ले जाकर पीड़िता के साथ गलत काम किया।

शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मंगल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी मंगल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here