Home मध्यप्रदेश Jain community took out a procession in Harda | हरदा में जैन...

Jain community took out a procession in Harda | हरदा में जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा: महावीर जयंती पर केसरिया साड़ी में शामिल हुई महिलाएं; मंदिर में होगी महाआरती – Harda News

60
0

[ad_1]

हरदा में जैन समाज ने गुरुवार को भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक दिवस धूमधाम से मनाया। खेड़ीपुरा स्थित जैन मंदिर से निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Google search engine

.

शोभायात्रा में पुरुषों ने श्वेत कपड़े और महिलाओं ने केसरिया साड़ी पहनी। भजनों की धुन पर महिलाएं, पुरुष और बच्चे नृत्य करते हुए चल रहे थे। यात्रा के दौरान अहिंसा परमो धर्म और जियो और जीने दो के नारे लगाए गए।

समाज के सदस्य राजीव जैन ने बताया कि सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। मुनिश्री सुयश सागर जी महाराज की अगुआई में सुबह 9 बजे शोभायात्रा शुरू हुई। मार्ग में लोगों ने महावीर स्वामी की आरती उतारकर स्वागत किया।

शोभायात्रा के बाद भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक किया गया। उन्हें पालने में भी झुलाया गया। शाम को दिगंबर जैन मंदिर में महाआरती का आयोजन होगा। महिलाएं भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी ने विश्व को अहिंसा का पाठ पढ़ाया। समाज के लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here