Home मध्यप्रदेश Nilgai and two dogs fell into the well | नील गाय और...

Nilgai and two dogs fell into the well | नील गाय और दो कुत्ते कुएं में गिरे: ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे की मेहनत से बचाया, पशु चिकित्सक से कराया इलाज – Ujjain News

60
0

[ad_1]

मध्य प्रदेश के नागदा तहसील के ग्राम हीड़ी बोरखेड़ा पीत्रामल में एक अनोखी घटना सामने आई। स्ट्रीट डॉग से भागती एक नील गाय और दो कुत्ते कालूसिंह राजपूत के खुले कुएं में गिर गए।

Google search engine

.

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मदद के लिए आगे आए। निर्मल सेन, फूदासिंह, विक्रम बंजारा, माखन बंजारा, विकास, विक्रम सिंह, प्रकाश और भगवान सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रस्सियों की मदद से डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद तीनों जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

कुएं में गिरने से नील गाय और कुत्तों को चोटें आई थीं। ग्रामीणों ने तुरंत पशु चिकित्सक डॉक्टर संदीप को बुलाया। उनके द्वारा सभी जानवरों का इलाज किया गया। इलाज के बाद नील गाय को जंगल की ओर छोड़ दिया गया।

बिरला ग्राम चौकी से प्रधान आरक्षक सियाराम भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण निर्मल सेन ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी संजय झा को भी सूचना दी गई थी। लेकिन उन्होंने टीम की अनुपलब्धता बताते हुए अगली सुबह आने की बात कही।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here