Home मध्यप्रदेश ISKCON Youth Forum organized spiritual seminar in Bhopal | अच्युत कृष्ण प्रभु...

ISKCON Youth Forum organized spiritual seminar in Bhopal | अच्युत कृष्ण प्रभु ने श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित शिक्षाओं पर दिया प्रवचन

57
0

[ad_1]

कपिल प्रजापति,भोपाल43 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

भोपाल। इस्कॉन मंदिर पटेल नगर परिसर में इस्कॉन यूथ फोरम ने युवा वर्ग के लिए आध्यात्मिक सेमिनार आयोजित किया। श्रीमद्भगवत गीता पर आधारित शिक्षाओं का प्रवचन देने के लिए अच्युत कृष्ण प्रभु युवाओं के प्रेरणाश्रोत बनें। उन्होंने आधुनिक और वैदिक सभ्यता के तुलनात्मक अध्ययन को प्रस्तुत किया। आधुनिक सभ्यता को चलाने वाले आदर्श नेता सदाचरण के 4 नियम मांसाहार न करना, अवैध संबंध नहीं बनाना, नशा नहीं करना, जुआ नहीं खेलना का पालन करने पर शिक्षाप्रद प्रवचन दिया। प्रवचन से जनसामान्य में अच्छा आदर्श प्रस्तुत हुआ। उन्होंने कहा कई नेताओं पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और इन आपराधिक नेताओं के हाथ में समाज की पतवार हैं। जबकि वैदिक सभ्यता में शासक धार्मिक नियमों का पालन करने वाले होते थे। जो कि जनसामान्य के लिए अच्छा आदर्श प्रस्तुत करते थे।​​​​​​ उन्होंने कहा आधुनिक सभ्यता में आत्महत्या, तलाक़, बलात्कार जैसे विकर्म चरम पर हैं। अंधा अंधे के पीछे जा रहा है, धोखेबाजों से धोखा खाने वाले लोग आज अधिक मात्रा में हैं। जबकि वैदिक सभ्यता आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित, इंद्रिय संयमन वाली सभ्यता हैं, जो की सादा जीवन उच्च विचार की विचारधारा पर आधारित हैं। वैदिक सभ्यता को बचाए रखने तथा प्रबल बनाने हेतु हर एक आर्यन (भारतीय) का ये उत्तरदायित्व है की वे वैदिक शास्त्र जैसे की श्रीमद्भगवद गीता, श्रीमद्भागवता का अध्ययन करें तथा उनके प्रचार में अपना योगदान दें। प्रवचन के पश्चात युवाओं ने आरती, कीर्तन के बाद महाप्रसाद बड़े आनंदपूर्वक ग्रहण किया गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here