Home मध्यप्रदेश Indore News:भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो शहर अध्यक्ष को ही पीट दिया, जमकर...

Indore News:भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो शहर अध्यक्ष को ही पीट दिया, जमकर चले लात घूंसे – Bjym Bjp Fight Dhaba Bharatiya Janata Yuva Morcha

60
0

[ad_1]

bjym bjp fight dhaba Bharatiya Janata Yuva Morcha

Google search engine

झगड़े का सीसीटीवी
– फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

चुनावी सरगर्मी के बीच भाजपा में बड़ी घटना हो गई। भाजयुमो के शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा की भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ही मिलकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि सौगात मिश्रा ने कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिससे नाराज होकर उनकी पिटाई की गई। मामला भंवरकुआं क्षेत्र का है।

भाजयुमो के शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ ढाबे पर चर्चा के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार भी मौजूद थे। सौगात मिश्रा ने भाजयुमो के प्रदेश मंत्री शुभेंद्र गौड़ के पिता पर गलत टिप्पणी कर दी। इसके बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने उन्हें पीट दिया। 

मारपीट के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढाबे में भी जमकर तोड़फोड़ की। सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हुई है और वहां के वीडियो वायरल हो रहे हैं। मारपीट में प्रदेश अध्यक्ष का कुर्ता भी फट गया। सूचना पर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मामला शांत करवाया। अब दोनों पक्षों को भाजपा के पार्टी कार्यालय पर बुलाया गया है। 

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here