Home मध्यप्रदेश In the coming days, mornings and evenings will be cold, and heat...

In the coming days, mornings and evenings will be cold, and heat will persist during the day | मानसून की हुई विदाई: आगामी दिनों में सर्द होगी सुबह-शाम, दिन में बनी रहेगी गर्मी – shajapur (MP) News

56
0

[ad_1]

मालवा से मानसून विदा ले चुका है और अब बारिश की संभावना नहीं है। मौसम में अब परिवर्तन होगा। जिससे सुबह-शाम ठंडी का एहसास होगा, लेकिन दिन में गर्मी का मौसम बना रहेगा। इस वर्ष मानसून ने कम ही सही लेकिन पर्याप्त मेहरबानी की जिससे नगरवासियों के लिए पूरे व

Google search engine

.

वहीं नगर में आखरी साल कुछ ही दिनों पहले हुई थी। जिससे बांध का जल स्तर 22 फीट तक पहुंच गया था। इसके बाद से मौसम साफ है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अब बारिश की संभावना नहीं है। मौसम में परिवर्तन होगा। आगामी कुछ दिनों में सुबह-शाम सर्द होगी लेकिन दिन में गर्मी बनी रहेगी। वहीं कुछ दिनों के बाद दिन का तापमान भी कम होने लगेगा।

10 को हो सकती है मावठे की बारिश

मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है। आगामी 10 अक्टूबर को जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। जो मानसून की नहीं मावठे की बारिश होगी। इसके बाद बारिश के कोई आसार नहीं है।

फिलहाल गर्मी से छूट रहे पसीने

इन दिनाें लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। वर्तमान में तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। जिससे लोगों को नवतपा की गर्मी सा एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद दिन का तापमान भी 28 डिग्री तक पहुंच सकता है। इधर, रात में ठंडी हवाएं भी ठंडक का एहसास करा रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here