Home मध्यप्रदेश Accused of raping on the pretext of marriage | शादी का झांसा...

Accused of raping on the pretext of marriage | शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप: जिला पंचायत सदस्य पर लगाया आरोप, पुलिस ने किया अरेस्ट – Harda News

63
0

[ad_1]

महिला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में जिला पंचायत वार्ड नंबर 1 से सदस्य और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी लक्ष्मीनारायण ठाकुर को 21 वर्षीय युवती से दुष्कर्म ​​​​​​के आरोप में अरेस्ट कर

Google search engine

.

पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वह मजूदरी का काम करती है। वह आरोपी लक्ष्मीनारायण के खेत में बीते तीन सालों से मजदूरी कर रही है। इस दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लग गए थे। साल 2022 में आरोपी ने पीड़िता से कहा कि ‘तम मुझे अच्छी लगती हो, मैं तुझमें शादी करुंगा’।

जिसके बाद एक दिन मौका पाकर आरोपी ने युवती के साथ जबरदस्ती बनाने की कोशिश की और यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बात से वह डर गई। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ उसकी मर्जी के बिना कई बार संबंध बनाएं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने गत एक सितंबर की दोपहर को टप्पर पर मिलने बुलाया और उसके साथ फिर सम्बंध बनाएं। पीड़िता ने डर के कारण यह बात किसी को नहीं बताई।

हालांकि, 2 अक्टूबर को उसने अपनी मां और भाई को अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया। महिला थाना प्रभारी अंजना पाटिल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here